scriptRural Olympics: State level competitions started | ग्रामीण ओलंपिक: राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू, सीएम अशोक गहलोत ने किया उद्घाटन | Patrika News

ग्रामीण ओलंपिक: राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू, सीएम अशोक गहलोत ने किया उद्घाटन

locationजयपुरPublished: Oct 16, 2022 08:48:50 pm

Submitted by:

Manish Chaturvedi

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं रविवार से शुरू हुई।

g1.jpg

जयपुर। राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं रविवार से शुरू हुई। एसएमएस स्टेडियम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर खेल मंत्री अशोक चांदना, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, गोविंद राम मेघवाल, खेल परिषद अध्यक्ष कृष्णा पूनिया, महेंद्र चौधरी, मुख्य सचिव उषा शर्मा सहित प्रशानिक अधिकारी और जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। 6 खेलों में आयोजित हो रहे ग्रामीण ओलंपिक के अंतिम मुकाबलों के मैच एसएमएस स्टेडियम और राजस्थान विश्वविद्यालय के खेल मैदानों पर आयोजित हो रहे है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार राज्य में खेलो का स्ट्रेक्चर मजबूत करने का काम शुरू करने का काम कर चुकी है। इस वर्ष के बजट में कई घोषणाएं युवाओं और खेल के लिए की जाएगी। समारोह में राज्य खेल परिषद अध्यक्ष कृष्णा पूनिया ने राज्य में 500 कोच की भर्ती करने की मांग की । वहीं खेल मंत्री अशोक चांदना ने खेल परिषद को विभाग में बदलने की मांग की साथ ही चांदना ने आगामी 26 जनवरी से प्रदेश में राजीव गांधी शहरी ओलंपिक की शुरुआत की घोषणा की।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.