जयपुर

भांगड़ा की धुन पर थिरके रूस और चीन के सैन्य जनरल

Shanghai Cooperation Organization : शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के समापन पर भांगड़ा की धुनों ने ऐसा समां बांधा की रूस और चीन की सेना के जनरल अपने आप को नहीं रोक सके और जमकर थिरके। सिर पर साफा बांध कर चीन और रूस के सैन्य जनरलों ने नृत्य कर इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों को लुभाया।

जयपुरSep 14, 2019 / 11:29 am

Mohan Murari

भांगड़ा की धुन पर थिरके रूस और चीन के सैन्य जनरल

नई दिल्ली। Shanghai Cooperation Organization : शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के समापन पर भांगड़ा की धुनों ने ऐसा समां बांधा की रूस और चीन की सेना के जनरल अपने आप को नहीं रोक सके और जमकर थिरके। सिर पर साफा बांध कर चीन और रूस के सैन्य जनरलों ने नृत्य कर इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों को लुभाया। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शांति मिशन अभ्यास आतंकवाद रोधी अभियानों पर केंद्रित है। आठ एससीओ राष्ट्रों के बहुराष्ट्रीय बलों का यह संयुक्त प्रशिक्षण अभी हाल ही में संपन्न हुआ है। जानकारी के अनुसार भारत और पाकिस्तान भी इस संगठन के सदस्य हैं और इन्होंने पहली बार इस प्रशिक्षण में हिस्सा लिया।
आतंक से मुकाबला करने के लिए प्रशिक्षण
एससीओ राष्ट्रों ने आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया। गहन सैन्य प्रशिक्षण के बाद, एक संयुक्त चरमपंथी समूहों पर अपनी युद्ध शक्ति और प्रभुत्व का प्रदर्शन करने वाली बहुराष्ट्रीय सेनाओं के साथ संयुक्त अभ्यास का आयोजन किया गया। समापन समारोह 255वीं इंटर-सर्विसेज फायरिंग रेंज, चेबारकुल, रूस के ड्रिल ग्राउंड में आयोजित किया गया था। एससीओ शांति मिशन अभ्यास के इस पांचवें संस्करण में, जहां भारत ने पहली बार हिस्सा लिया था।
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए
एससीओ राष्ट्रों के इस अभ्यास के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। भारतीय सैनिकों की ओर से भांगड़ा प्रस्तुत किया गया। इस पर रूस और चीन के सैन्य जनरल जमकर थिरके। सांस्कृतिक कार्यक्रम से सदस्य देशों के बीच आपसी समझ और सम्मान भी विकसित हुआ। एससीओ में भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान शामिल हैं।

Home / Jaipur / भांगड़ा की धुन पर थिरके रूस और चीन के सैन्य जनरल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.