scriptएक साल में 21 बच्चों की मम्मी बनी रूसी महिला, लक्ष्य 105 का | russian woman became mother of 21 children in one year, target of 105 | Patrika News

एक साल में 21 बच्चों की मम्मी बनी रूसी महिला, लक्ष्य 105 का

locationजयपुरPublished: Nov 02, 2021 01:36:23 pm

Submitted by:

Ankita Sharma

जानिए कैसे रखती है एक साथ इतने बच्चों का ध्यान

एक साल में 21 बच्चों की मम्मी बनी रूसी महिला, लक्ष्य 105 का

एक साल में 21 बच्चों की मम्मी बनी रूसी महिला, लक्ष्य 105 का

— एक साल में सेरोगेसी पर खर्च किए डेढ़ करोड़ रुपए
— बच्चों की देखभाल के लिए रखीं हैं 16 महिलाएं, खर्च करती हैं लाखों


जयपुर।

रूस का एक कपल मात्र एक साल में 21 बच्चों के माता-पिता बन गया। यह कमाल हुआ है सरोगेसी से। 24 वर्षीय क्रिस्टीना और उनके 57 वर्षीय पति गैलीप ओजटर्क की शादी मार्च 2020 में हुई थी। क्रिस्टीना एक सिंगल मदर थीं, जिनकी छह साल की एक बेटी है। वहीं गैलीप करोड़पति होटल व्यवसायी हैं। दोनों की मुलाकात जॉर्जिया के तटीय शहर बटुमी में छुट्टियां मनाने के दौरान हुई थी। जिसके बाद दोनों ने शादी रचा ली। शादी के समय दोनों ने तय किया कि वे 105 बच्चों के माता-पिता बनेंगे। अपने इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए उन्होंने सेरोगेसी का सहारा लिया। यह कपल मार्च 2020 और जुलाई 2021 तक सेरोगेसी पर करीब डेढ़ करोड़ रुपए खर्च कर चुका है। जिसके बाद एक साल में ही दोनों 21 बच्चों के माता-पिता बन गए।
16 महिलाएं लगाईं देखभाल में, देते हैं 75 लाख रुपए सालाना

इन बच्चों की देखभाल के लिए 16 महिलाओं को रखा गया है। जिन्हें सालाना 75 लाख रुपए से भी ज्यादा का भुगतान किया जा रहा है। क्रिस्टीना का कहना है कि मैं हर समय बच्चों के साथ रहना चाहती हूं। लेकिन इतने बच्चों की देखभाल एक साथ करना आसान नहीं है। इसलिए उन्होंने नैनीज की मदद लेना ही बेहतर समझा। क्रिस्टीना बताती हैं कि उन्होंने ऐसी महिलाओं का ही चयन किया है, जो बच्चों की ठीक से देखभाल कर सके। सभी को दो पारियों में काम बांटा गया है। क्रिस्टीना ने बताया कि उनके सबसे छोटे बच्चे की उम्र तीन माह है।
सेरोगेट मदर ने बच्चा देने से किया इनाकर

क्रिस्टीना का कहना है कि उनका लक्ष्य भले ही 105 बच्चों का माता-पिता बनना है, लेकिन यह आसान नहीं है। एक सेरोगेट मदर ने उन्हें जन्म के बाद बच्चा देने से ही मना कर दिया। जबकि बच्चा उनका था। अब इस कपल ने निर्णय लिया है कि बाकी बच्चे इन बच्चों के थोड़ा बड़ा होने के बाद ही प्लान करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो