जयपुर

सचिन पायलट के सामने ही आपस में उलझ पड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता, देने आए थे जन्मदिन की शुभकामनाएं

9 Photos
Published: September 07, 2018 03:32:04 pm
1/9

राजस्थान के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक और इंडियन यूथ आइकन माने जाने वाले पॉलिटिशियन सचिन पायलट आज अपना जन्मदिवस मना रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पायलट को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। पार्टी नेता और कार्यकर्ता उनकी दीर्घायु के लिए कई तरह के आयोजन भी कर रहे हैं। (सभी फोटो - संजय कुमावत)

 

2/9

पायलट को शुभकामनाएं देने आए कार्यकर्ताओं की भीड़ काफी बढ़ गई। इस बीच कुछ कार्यकर्ता आपस में उलझ गए। ये सब पायलट के सामने हुआ। अन्य कार्यकर्ता उन्हें समझाते रहे।

3/9

गुर्जर समुदाय से आने वाले पायलट कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय राजेश पायलट के पुत्र हैं। लिहाज़ा बचपन से ही उन्होंने सियासत को करीब से जाना है।

 

4/9

पढ़ाई के बाद साल 2002 में अपने पिता के जन्मदिन 10 फरवरी को सचिन कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

 

5/9

13 मई 2004 को पायलट चौदहवीं लोकसभा के लिए दौसा सीट से चुने गए जिसमें उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 1.2 लाख मतों से हराया।

6/9

कार्यालय में लगा मुस्कराती सोनिया गांधी का फोटो भी लोगों के बीच आकर्षण रहा।

7/9

26 साल की उम्र में वे भारतीय सांसद बनने वाले सबसे युवा व्यक्ति थे। पायलट केंद्र सरकार के गृह विभाग के स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य एवं नागरिक उड़्डयन मंत्रालय के सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं।

 

8/9

पायलट का विवाह सारा अब्दुल्लाह से साल 2004 में हुआ, जो कश्मीरी नेता फारूक अब्दुल्ला की सुपुत्री हैं। सचिन और सारा की प्रेम कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। विदेश में हुई मुलाकात प्यार में और प्यार कब शादी बंधन में बदल गया। इस बात का पता ही नहीं चला।

 

9/9

सचिन पायलट ने जब सारा से शादी करने की बात अपने घर में की तो उसका जबरदस्त विरोध हुआ। सारा को भी इस शादी के लिए अपने परिवार से इजाजत नहीं मिली। क्योंकि फारूक अब्दुल्ला को डर था कि इसका नैशनल कांफ्रेंस के लिए गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.