scriptराजस्थान में कांग्रेस की करारी हार के बाद सामने आया सचिन पायलट का बड़ा बयान | sachin pilot comment on rajasthan loksabha election results | Patrika News

राजस्थान में कांग्रेस की करारी हार के बाद सामने आया सचिन पायलट का बड़ा बयान

locationजयपुरPublished: May 23, 2019 07:18:14 pm

Submitted by:

santosh

राजस्थान में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिलने पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का बड़ा बयान सामने आया है।

sachin pilot

जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिलने के बाद पार्टी प्रदेशाध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का बड़ा बयान आया है। सचिन पायलट ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि लोकसभा चुनावों के जनादेश को हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

 

पायलट ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता एवं कठोर परिश्रम के साथ यह चुनाव लड़ा। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश के कल्याण एवं प्रगति के लिए कार्य किया है, जो हम सदेव करते रहेंगे। राज्य की कांग्रेस सरकार प्रतिबद्धता के साथ अपने वादे पूरे करेगी और निस्वार्थ भाव के साथ प्रदेश की जनता की सेवा करती रहेगी।‬

 

इससे कुछ देर पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शांतिपूर्वक मतदान के लिए जनता और कांग्रेसजनों को धन्यवाद देते हुए कहा है कि लोकतंत्र में जनादेश शिरोधार्य होता है, जिसे हम विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। कांग्रेस ने इस परम्परा को सदैव बनाए रखा और इसका निर्वहन करते हुए देश में लोकतंत्र को मजबूत और कायम रखने का काम किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट होकर कांग्रेस की नीतियों, कार्यक्रमों एवं सिद्धान्तों और जन घोषणा-पत्र के कार्यक्रमों के आधार पर जन-जन तक पहुंचने के लिए कठोर परिश्रम किया। उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है, हमें देश की एकता व अखण्डता को बनाए रखने के लिए निरन्तर कार्यरत रहना है।

 

गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के लिए देश सर्वोपरि है, जबकि भाजपा के लिए सत्ता महत्वपूर्ण है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यह आम चुनाव जनहित एवं विकास के मुद्दों पर लड़ा जबकि नरेन्द्र मोदी ने चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए धर्म, जाति, सेना के शौर्य और पराक्रम के नाम पर यह चुनाव लड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में किए चुनावी वादों के बारे में जनता को कोई जवाब नहीं दिया और ना ही भाजपा के संकल्प-पत्र में किये गये वायदों की चर्चा की। कांग्रेस ने अपने जन घोषणा-पत्र में लोक कल्याण और विकास के लिए बनाए गए कार्यक्रमों पर वोट मांगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो