जयपुर

पहले गुरु बना अध्यक्ष अब चेले के हाथ में कमान

कांग्रेस ने तीन बार के विधायक और शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। डोटासरा ने 1981 में राजनीति में कदम रखा और 2005 में लक्ष्मणगढ़ के प्रधान बने। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नारायण सिंह ने डोटासरा को पहली 2008 में टिकट दिया और उन्होंने जीत दर्ज की।

जयपुरJul 14, 2020 / 09:29 pm

Umesh Sharma

पहले गुरु बना अध्यक्ष अब चेले के हाथ में कमान

जयपुर।
कांग्रेस ने तीन बार के विधायक और शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। डोटासरा ने 1981 में राजनीति में कदम रखा और 2005 में लक्ष्मणगढ़ के प्रधान बने। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नारायण सिंह ने डोटासरा को पहली 2008 में टिकट दिया और उन्होंने जीत दर्ज की। नारायण सिंह को डोटासरा का गुरु माना जाता है। डोटासरा ने 2013 और 2018 के चुनाव में लक्ष्मणगढ़ विस सीट से हैट्रिक बनाई और राज्य सरकार में मंत्री बने। एनएसयूआई के महासचिव, जिला युवा कांग्रेस (सीकर) के उपाध्यक्ष के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव और महासचिव भी रहे हैं।
2023 के चुनाव की अभी से रणनीति बनाएंगे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद गोविंद सिंह डोटासरा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आभार जताया है। डोटासरा ने कहा कि पार्टी ने जो मुझे इज्जत बख्शी है मैं बहुत आभार व्यक्त करता हूं। प्रदेश कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने की लिए हमेशा तत्पर प्रयास करूंगा। कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ता जिन्होंने राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनाने में मेहनत की उनकी भावनाओं के अनुरूप काम करूंगा और आगे 2023 में कांग्रेस के को सत्ता में लाने के लिए अभी से रणनीति बनाएंगे।

Home / Jaipur / पहले गुरु बना अध्यक्ष अब चेले के हाथ में कमान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.