script

नेहरू के बारे में कोई मिथ्या पैदा करता है तो वो देश के साथ न्याय नहीं कर रहा

locationजयपुरPublished: Nov 14, 2019 01:27:09 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय ( Rajasthan Congress Office ) में बाल दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती ( Jawaharlal Nehru Jayanti ) मनाई गई। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ( Deputy Cm Sachin Pilot ) सहित अनेक कांग्रेस नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान पायलट ने विपक्ष पर शब्द बाण चलाए।

नेहरू के बारे में कोई मिथ्या पैदा करता है तो वो देश के साथ न्याय नहीं कर रहा

नेहरू के बारे में कोई मिथ्या पैदा करता है तो वो देश के साथ न्याय नहीं कर रहा

जयपुर।

उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने इशारों-इशारों में भाजपा पर निशाना साधा है। पीसीसी में गुरुवार को बाल दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को पुष्पांजलि देने के बाद पायलट ने कहा कि नेहरू ने देश की दिशा तय करने में जो अहम भूमिका निभाई वो इतिहास के पन्नों में सदा लिखी जाएगी। समय के साथ-साथ कुछ लोग अलग सोच बनाकर उसका विरोध अब कर सकते हैं। उनके बारे में आज कोई मिथ्या पैदा करता है तो वो देश के साथ न्याय नहीं कर रहा है। उनकी सफलता, योगदान, लीडरशिप और उनके नेतृत्व का देश हमेशा कायल रहेगा।
पायलट ने कहा कि देश आजाद हुआ था उस संकट के समय से देश को निकालने का काम नेहरू किया और उन्होंने अपनी सोच से आधुनिकीकरण की मंशा का धरातल पर क्रियान्वयन किया। इससे पहले पायलट ने पं. नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित की और पीसीसी में आयोजित प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। पायलट ने बाल दिवस पर बच्चों को फल वह मिठाई बांटी। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, खाद्य मंत्री रमेश मीणा, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, परसादी लाल मीणा सहित अनेक नेता उपस्थित थे।
क्रोध-हिंसा की राजनीति पर लगाए विराम

पायलट ने कहा कि देश में जो तेरा मेरा, हिंसा, क्रोध और टकराव की जो राजनीति आज पनप रही है, उसको विराम देकर एक नई शुरुआत करनी चाहिए और उनके जीवन से सबक लेना चाहिए। उनका काम करने का तरीका आज और ज्यादा प्रासंगिक हो गया है। राजनीति से जो लोग जुड़े हुए है उन्हें नेहरू के जीवन से कुछ अंश अपने जीवन में शामिल करने चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो