scriptsafe city: पाकिस्तान ने यहां भी खाई मात…दिल्ली से पिछड़ गया कराची | safe city : World's safest city for 2019 revealed | Patrika News

safe city: पाकिस्तान ने यहां भी खाई मात…दिल्ली से पिछड़ गया कराची

locationजयपुरPublished: Aug 30, 2019 03:22:48 pm

Submitted by:

sangita chaturvedi

safe city: पाकिस्तान ने यहां भी खाई मात दिल्ली से पिछड़ गया कराची

पाकिस्तान ने यहां भी खाई मात...दिल्ली से पिछड़ गया कराची

पाकिस्तान ने यहां भी खाई मात…दिल्ली से पिछड़ गया कराची

safe city: सेफ सिटीज इंडेक्स में मुंबई और दिल्ली को मिली जगह
पाकिस्तान बांग्लादेश से भी गया पिछड़
57 पैमानों पर शहरों को गया परखा
देश की राजधानी दिल्ली 52वें स्थान पर
मुंबई को 45वें सुरक्षित शहर का दर्जा मिला
कराची 57 वें स्थान पर
बांग्लादेश की राजधानी ढाका 56वें नंबर पर
10 सबसे सुरक्षित शहरों में टोक्यो टॉप पर
बात करते हैं दुनिया में सुरक्षित शहरों की, तो सेफ सिटीज इंडेक्स में मुंबई और दिल्ली को जगह मिली है…. जी हां दुनिया के सुरक्षित शहरों के सूचकांक में मुंबई को 45वें सुरक्षित शहर का दर्जा मिला है, जबकि देश की राजधानी दिल्ली 52वें स्थान पर है। इकोनॉमिक्स इंटेलिजेंट यूनिट की ताजा रिपोर्ट में विश्व के सबसे सुरक्षित शहरों में भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई को 45वां तो देश की राजधानी दिल्ली को 52वां स्थान दिया गया है। इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने बताया कि दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित शहरों में छह शहर एशिया-प्रशांत क्षेत्र (एपैक) के हैं, जिनमें टोक्यो शीर्ष पर है। वर्ष 2019 के सुरक्षित शहरों के सूचकांक (एससीआइ) में टोक्यो के साथ ही एपैक शहरों का प्रभुत्व है। इस सूचकांक में पांच महाद्वीपों के 60 शहर शामिल हैं। वहीं, रैंकिंग में पाकिस्तान के कराची शहर को 57 वां स्थान हासिल हुआ है तो बांग्लादेश की राजधानी ढाका 56वें नंबर पर है। सर्वाधिक 10 सुरक्षित शहरों में सियोल भी शामिल है। कोपेनहेगन के साथ सियोल आठवें स्थान पर है।वहीं ओसाका को तीसरा, एम्सटर्डम को चौथा, सिडनी को पांचवां और टोरंटो को छठा स्थान मिला है,जबकि ब्रिटेन की राजधानी लंदन को 14वां दर्ज हासिल हुआ है। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन को 7वां स्थान मिला है। वहीं, इस सूची में कुआलालंपुर को 35वां, इस्तांबुल को 36वां और रूस की राजधानी मॉस्को को 37वां स्थान मिला है। वहीं, भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश की राजधानी ढाका को 56वां और पाकिस्तान के शहर कराची को 57वां स्थान प्राप्त हुआ है। सेफ सिटीज इंडेक्स के मुताबिक, सुरक्षित शहरों की सूची जारी करते समय स्वास्थ्य, बुनियादी सुविधाएं-ढांचा,सुरक्षा समेत कुल 57 पैमानों पर शहरों को परखा गया, फिर इन्हें रैंकिंग दी गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो