जयपुर। छत्रपति वीर शिवाजी के हिंदू साम्राज्य 350 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गालव नगर ने गलता गेट हनुमान मंदिर शनिधाम से गोवर्धन पुरी गालों ऋषि गालव नगर लक्ष्मीनारायण पुरी हीदा की मोरी, लगभग संपूर्ण शहर में होते हुए रामगंज चौपड़,बड़ी चौपड़ होते हुए सूरजपोल अनाज मंडी स्थित सीताराम जी के मंदिर पहुंच भगवा दुपहिया वाहन रैली निकाली गई।
भगवा वाहन रैली में छत्रपति वीर शिवाजी की याद में एक वाहन झांकी भी सजाई गई जिसमें छत्रपति वीर शिवाजी विराजमान हुए जो शहर में वाहन रैली के साथ रहे। रैली में लगभग 1000 वाहन और 5000 लोगों के साथ स्वयंसेवकों ने भाग लिया, आमजन द्वारा रैली का पुष्प वर्षा की गई। कई जगह भव्य स्वागत किया गया। साथ ही रैली में जय श्री राम और वंदे मातरम के नारे भी लगाए गए।
गालव नगर संघचालक कैलाश नावरिया ने बताया कि भगवा वाहन रैली का उद्देश्य छत्रपति वीर शिवाजी के सुशासन को जन जन तक पहुंचाने का लक्ष्य हैं। भगवा वाहन रैली के दौरान ऋषि गालव भाग के संचालक अशोक जैन, सहसंचालक कुंज बिहारी कोयलावाले , कार्यवाह महेश कुमार और अन्य कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
