scriptसहाड़ा उपचुनाव: बदलाव की ‘परम्परा’ रोकने और सीट जीतने की जुगत में कांग्रेस, ये है Action प्लान | Sahada by-election: Congress action plan | Patrika News

सहाड़ा उपचुनाव: बदलाव की ‘परम्परा’ रोकने और सीट जीतने की जुगत में कांग्रेस, ये है Action प्लान

locationजयपुरPublished: Feb 07, 2021 10:13:05 am

Submitted by:

rahul

राज्य में चार सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव ( Assembly By Election ) के लिए कांग्रेस ने अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

ashok gehlot

ashok gehlot

राहुल सिंह
जयपुर।राज्य में चार सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव ( Assembly By Election ) के लिए कांग्रेस ने अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसके लिए नेताओं की टीमें बनाई जा रही हैं। इन टीमों को अलग अलग जिम्मेदारी दी जा रही हैं। सीएम अशोक गहलोत (Cm Ashok Gehlot ) ने शनिवार को सहाड़ा सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव ( Sahada by-election ) के लिए प्रमुख कांग्रेस नेताओं के साथ संवाद बैठक की थी। इस महत्वपूर्ण बैठक में पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा , जलदाय मंत्री बी डी कल्ला , धर्मेन्द्र राठौड़, मुकेश कुमावत, सत्येंद्र भारद्वाज, शारदाकांत शर्मा, रामसिंह कस्वा, श्रवण सिंह राठौड़ आदि थे।
गहलोत बोले,सरकार दुबारा बनाने का संकल्प – बैठक में Cm गहलोत ने सीट जीतने के लिए सरकार की उपलब्धि जनता तक पहुँचाने और पूरी ताकत से मैदान में जाने के निर्देश दिए थे। गहलोत ने ये भी कहा कि वे प्रदेश में दुबारा कांग्रेस की सरकार बनाने के संकल्प के साथ काम कर रहे है।

इन सीटों पर होंगे उपचुनाव-
प्रदेश में सहाड़ा, राजसमंद, सुजानगढ़ और वल्लभनगर सीट पर चुनाव होने हैं। इनमें राजसमंद को छोड़कर तीन सीट पर काँग्रेस का कब्जा था। ऐसे में ये चुनाव कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती भी है। भाजपा ने भी उपचुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
रघु शर्मा के पास सहाड़ा की कमान-
सीएम अशोक गहलोत ने सहाड़ा विधानसभा सीट की कमान अनुभवी नेता और चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ( Raghu Sharma )को दी है। शर्मा ने अभी केकड़ी और सरवाड़ निकाय चुनाव में कांग्रेस को जिताकर अपना लोहा मनवाया हैं। चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ,कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र राठौड़ इसमें रणनीतिकार की भूमिका में है। रघु शर्मा और राठौड़ पूरे चुनाव को लेकर रणनीति बना रहे है। सहाड़ा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार चयन को लेकर पार्टी हर पहलू पर गौर से देख रही हैं। यहाँ दिवंगत कैलाश त्रिवेदी (Kailash Trivedi ) के पुत्र सहित कई अन्य नेता टिकट मांग रहे है।

भाजपा ने तीन चुनाव में बदले चेहरे –
पिछले चुनाव में सहाड़ा से कांग्रेस के कैलाश चन्द्र त्रिवेदी ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी ने तत्कालीन विधायक डॉ बालूराम चौधरी का टिकट काटते हुए नए चेहरे को तौर पर रूपलाल जाट को टिकट थमाया गया, तो वहीं कांग्रेस ने अपने पुराने चेहरे और पूर्व विधायक कैलाश चंद्र त्रिवेदी पर एक बार फिर भरोसा जताया था। उन्हें करीब सात हजार वोट से जीत मिली थी।

सहाड़ा सीट की ‘चुनावी टाइमलाइन’-
वर्ष 2008 विधानसभा चुनाव- कांग्रेस के कैलाश चंद्र त्रिवेदी ने बीजेपी के डॉ रतनलाल जाट को 13 हज़ार 506 मतों से शिकस्त दी थी। कांग्रेस के कैलाश चंद्र त्रिवेदी को 59 हज़ार 874 और बीजेपी के डॉ रतनलाल जाट को 46 हज़ार 368 वोट मिले थे।
वर्ष 2013 विधानसभा चुनाव- सहाड़ा सीट पर 77.72 फीसदी मतदान हुआ। 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के डॉ बालूराम चौधरी ने कांग्रेस विधायक कैलाश चंद्र त्रिवेदी को 20 हज़ार 756 वोटों से पराजित किया था।
वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव- चुनाव से पहले विधायक के निजी सहायक का कथित ऑडियो आया था जिसमें एमएलए कोष से काम के बदले कमीशन की डिमांड की जा रही थी। इसके बाद विधायक चौधरी का टिकट भी रूपलाल जाट को दिया गया था। इस चुनाव में कांग्रेस के कैलाश त्रिवेदी ने जीत हासिल की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो