जयपुर

दुनिया के स्वादिष्ट सलाद

समय-समय पर इनमें बदलाव होते रहे हैं और आज दुनिया में सलाद की कई वैरायटी मौजूद हैं ।

जयपुरFeb 03, 2021 / 11:37 am

Kiran Kaur


दुनियाभर में कई प्रकार के स्वादिष्ट सलाद तैयार किए जाते हैंं। इन्हें बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इंग्रीडिएंट्स न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि अपने गुणों से सेहत के लिए भी उपयोगी होते हैं। सलाद सदियों पहले से खानपान का हिस्सा रहा है जिसमें हरी पत्तेदार सब्जियों में नमक, हब्र्स और ऑयल ड्रेसिंग की जाती थी। समय-समय पर इसमें बदलाव होते रहे हैं और आज दुनिया में सलाद की एक से एक वैरायटी मौजूद हैं।
इजराइली सलाद: इजराइली सलाद जिसे अरब सलाद भी कहते हैं। यह बारीक कटे टमाटर, प्याज और खीरे से बनाया जाता है। इसे इजराइल के सबसे प्रसिद्ध राष्ट्रीय व्यंजन के रूप में वर्णित किया गया है।
ग्रीक सलाद: ग्रीक सलाद, यूनान का व्यंजन है। इसे टमाटर, प्याज और खीरे से तैयार किया जाता है। अलग-अलग जगहों पर इसमें जैतून, हरी मिर्च, फेटा चीज, नमक और काली मिर्च की ड्रेसिंग की जाती है।
स्नेझांका या स्नो व्हाइट: स्नेझांका या स्नो व्हाइट बुल्गारिया का सलाद है। इसे दही, खीरे, लहसुन, नमक, कुकिंग ऑयल और अखरोट आदि से बनाया जाता है। इसे यह नाम परी कथा के चरित्र स्नो व्हाइट से मिला है।
फिनलैंड की रोसोली : यह फिनलैंड का सलाद है। इसे चुकंदर, गाजर और आलू से तैयार किया जाता है। कई बार इसमें सेब, प्याज और खीरा भी डाला जाता है। रोसोली को आमतौर पर मुख्य भोजन से पहले व्हिप्ड क्रीम के साथ सर्व किया जाता है। कई बार इसमें बारीक कटी डिल (एक प्रकार की हर्ब) भी डाली जाती है। इससे सलाद का रंग काफी खूबसूरत नजर आता है।
इथोपियाई सलाद अजीफा: अजीफा एक लोकप्रिय इथियोपियाई सलाद है जिसमें दाल, बारीक कटे टमाटर और प्याज होते हैं। इस सलाद में नमक, काली मिर्च और नींबू का रस मिलाया जाता है। इसे बादाम और कटे हुए जैतून के साथ गार्निश किया जाता है।

Home / Jaipur / दुनिया के स्वादिष्ट सलाद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.