scriptराष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद दौसा आई भूपेश के स्वागत में बिछाए पलक-पांवड़े | after becoming the national general secretary Bhupesh in dausa | Patrika News

राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद दौसा आई भूपेश के स्वागत में बिछाए पलक-पांवड़े

locationदौसाPublished: Feb 26, 2018 09:25:55 am

Submitted by:

gaurav khandelwal

ममता भूपेश के साथ दर्जनों गाडिय़ों का काफिल चर्चा का विषय बन गया।

mamta bhupesh
दौसा. अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली बाद दौसा आई ममता भूपेश का जिला मुख्यालय पर दर्जनों तोरणद्वार लगाकर लोगों ने सम्मान किया। खेरवाल मोड़ से लेकर पूरे शहर में जगह-जगह आतिशबाजी की गई। भूपेश के साथ दर्जनों गाडिय़ों का काफिल चर्चा का विषय बन गया।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में भूपेश ने कहा कि अगला मिशन मिशन 2018 व 19 का चुनाव रहेगा। वे महिलाओं की भूमिका को आगे बढ़ाएंगे तथा नई फौज खड़ी करेंगी। महिलाओं को मुख्य धारा में जोडऩे का प्रयास किया जाएगा। बूथ व ग्राम पंचायत लेवल तक महिलाओं को संगठन से जोड़कर पार्टी को मजबूत किया जाएग। नई जिम्मेदारी से लोगों की भावना पर खरी उतरने का प्रयास करेंगी। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेणु कटारिया ने बताया कि संगठन की ओर से भी सम्मान किया गया। इस दौरान सुनीता शर्मा, लवाण प्रधान ममता गांगडिय़ा, कामेरी मीना, रुकमणि गुप्ता, हेमलता सैनी, शाहीन खान, अंजू सैनी, भावना सैनी, भगवती गुर्जर, जलजीत मीना, माया सैनी आदि थी। वहीं गांधी तिराहे पर युवा कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह गुर्जर के नेतृत्व में 51 किलो की माला पहनाई गई।
अखिल भारतीय प्रगतिशील बैरवा महासभा ने स्वागत किया


अखिल भारतीय प्रगतिशील बैरवा महासभा जिलाध्यक्ष मुकेश ठीकरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ममता भूपेश का स्वागत किया। मीडिया प्रभारी रेखा बाई, सोनू जोघ्या, हेमराज बंशीवाल, गिर्राज मोहलाई, मनोज महाराजपुरा, चेतन बैरवा, बिहारी लाल बैरवा आदि मौजूद थे।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ममता भूपेश का कई जगह स्वागत

सिकंदरा . महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ममता भूपेश का कई जगह स्वागत किया। इस दौरान पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिनेश पाराशर, सीताराम छोकरवाड़ा, बशीर खान, विजयसिंह बैराड़ा, पप्पू बासड़ा, डॉ. मुरारीलाल जांगिड़, सुरजमल छावड़ी, विजय सैनी छोकरवाड़ा, सियाराम दुब्बी आदि थे। इससेे पूर्व भाण्डारेज मोड़ पर धीरज बजाज, पूर्व सरपंच दुर्गालाल सैनी, बुद्धसिंह गुर्जर आदि ने 51 किलो की माला पहनाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो