scriptSanaganer Assembly Seat Bjp Office Ashok Lahoti Bhajan Lal Sharma | लाहोटी का टिकट काटने पर बवाल, कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर टायर जलाकर किया विरोध | Patrika News

लाहोटी का टिकट काटने पर बवाल, कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर टायर जलाकर किया विरोध

locationजयपुरPublished: Oct 22, 2023 04:13:37 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची में सांगानेर से विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। इसे लेकर लाहोटी के कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त रोष है। नाराज कार्यकर्ताओं ने रविवार को भाजपा मुख्यालय जाकर प्रदर्शन किया।

लाहोटी का टिकट काटने का विरोध, कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर टायर जलाकर किया विरोध
लाहोटी का टिकट काटने का विरोध, कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर टायर जलाकर किया विरोध
जयपुर। भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची में सांगानेर से विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। इसे लेकर लाहोटी के कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त रोष है। नाराज कार्यकर्ताओं ने रविवार को भाजपा मुख्यालय जाकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने टायर जलाए और 'भजन लाल मुर्दाबाद' के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने शर्मा को बाहरी बताते हुए लाहोटी को टिकट देने की मांग की। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय के अंदर नेताओं से भी मुलाकात की।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.