script

कोरोना से जंग : मदद को बढ़ रहे हाथ

locationजयपुरPublished: Mar 31, 2020 11:58:22 pm

Submitted by:

Suresh Yadav

भोजन सहित सेनिटाइजर और मास्क भी करवा रहे हैं उपलब्ध

कोरोना से जंग : मदद को बढ़ रहे हाथ

कोरोना से जंग : मदद को बढ़ रहे हाथ

जयपुर। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। लॉकडाउन लागू है और सभी को घरों में रहने के लिए कहा जा रहा है। आवश्यक सेवाओं और वस्तुओं को छोड़कर सभी काम-धंधे, कार्यालय बंद हैं। ऐसे में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले, असहाय और जरूतमंदों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, साथ ही कोरोना से इस जंग में सक्षम लोग भी मदद के लिए हाथ बढ़ाने लगे हैं। ऐसे लोग पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर जरूतमंदों को भोजन, मास्क, सेनेटाइजर, साबुन आदि की व्यवस्था करवा रहे हैं ताकि वे संक्रमण से बच सकें और भूखे पेट न सोएं। इसी क्रम में राजस्थान आवासन मण्डल कर्मचारी विकास समिति की ओर से कोरोना पर नियंत्रण के लिए किए गए लॉकडाउन के दौरान असहाय व जरूतमंद लोगों की मदद की जा रही है।
समिति की ओर से जरूतमंद लोगों को प्रताप नगर थाना अधिकारी के माध्यम से प्रतिदिन 250 पैकेज भोजन के वितरित किए जा रहे हैं। कार्यकारिणी सदस्य बीएल विजय ने बताय कि इसके साथ ही समिति की ओर से हेल्प लाइन नं. 9828509370, 9414781801, 9413488207 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। सदस्यों की ओर से हर संभव सहायता की जाएगी। मंगलवार को समिति सरक्षक अशोक कुमार शर्मा, अध्यक्ष इन्दमल दानोदिया, विशिष्ठ उपाध्यक्ष प्रताप चंद सैनी, उपाध्यक्ष भवरलाल पारीक, महामंत्री सुनील सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष आदित्य शर्मा आदि ने भोजन के पैकेट वितरित किए।
युवा कर रहे जरूरतमंदों की हर संभव मदद – पहल फाउंडेशन की ओर से कोरोना से ग्रसित लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। चाहे बात सेनेटाइजर की हो या मास्क व ग्लव्स की, पहल फाउंडेशन की ओर से यह लोगों को नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। साथ ही असहाय एवं मजदूर वर्ग के लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है। पहल टीम के सदस्य विकास महरवाल, मेघा शर्मा, देवांशु दुसाद, शुभम ताम्बी, प्रियांशी महरवाल, दयाल टेलर, समर्थ गुप्ता एवं अंकेश दुसाद ने इस कार्य में लगे हुए हैं।
टीम की ओर से अपने-अपने घरों से भोजन के पैकेट एकत्रित कर बांटने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही अनेक दानदाताओं के सहयोग से भी टीम पहल ने मंगलवार को सांगानेर, मानसरोवर, गोनेर, मुहाना मंडी के कच्ची बस्ती क्षेत्रों मे भोजन के पैकेट के अलावा लोगों को राशन का सामान, दूध, सब्जी, फल तथा बच्चों के लिए बिस्किट आदि समान भी उपलब्ध करवाए।

ट्रेंडिंग वीडियो