scriptदुर्घटना में युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, किया पथराव, देखें वीडियो | Sapna chaudhary programme road accident 1 man dead stone throwing | Patrika News

दुर्घटना में युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, किया पथराव, देखें वीडियो

locationजयपुरPublished: Oct 09, 2019 07:13:20 pm

करधनी थाना क्षेत्र का मामला, दुर्घटना के बाद देर से पहुंची एंबुलेंस, बाइक सवार युवक की मौत, भीड़ ने घायल को उठाने नहीं दिया, किया पथराव

दुर्घटना में युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, किया पथराव

दुर्घटना में युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, किया पथराव

जयपुर। करधनी थाना इलाके में मंगलवार रात को बैनाड रोड पर हुए एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे से गुस्साएं लोगों ने सड़क जाम कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव भी किया। करीब दो घंटे की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया।
पुलिस ने बताया कि रात्रि करीब साढ़े आठ बजे बैनाड रोड स्थित मोहन हॉस्पिटल के नजदीक हादसा हुआ था। दो बाइकों की भिडंत में एक युवक गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने समय पर पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दे दी थी। काफी देर तक कोई नहीं पहुंचा तो रोड को जाम करना पड़ा। इस दौरान घायल युवक ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी देवेन्द्र सिंह (18) ने दम तोड़ दिया। पुलिस के उच्चाधिकारियों के पहुंचने पर एंबुलेंस की सहायता से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

लोगों ने किया पथराव

करीब दो घंटे तक बैनाड रोड पर बवाल की स्थिति रही। लोगों का कहना था कि दुर्घटना होने के तुरंत बाद करधनी थाना व कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया। लेकिन कोई नहीं आया और पुलिस से बात की तो सपना चौधरी के कार्यक्रम जाप्ता लगे होने की बात कही। इसी बात को लेकर लोगों का गुस्सा फुट गया। पुलिस के पहुंचने पर रेल पटरियों के नजदीक खड़े लोगों ने पथराव किया। हालांकि पथराव में किसी को कोई चोट नहीं लगी है। पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर रास्ता खुलवाया। घटना से संबंधित पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग कर उपद्रवियों का पता लगाने में जुटी है। थाने में मामला भी दर्ज किया गया।
पेट्रोल डलवाने गया था युवक

मृतक के चाचा ने बताया कि देवेन्द्र के पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। देवेन्द्र बाइक लेकर उसमें पेट्रोले डलवाने की कहकर गया था। देर रात को करधनी थाने से एक पुलिसकर्मी आा और उसने दुर्घटना के बारे में बताया। मृतक 10वीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो