scriptअपनी नाकामियां छुपाने के लिए सीएम इस तरह के आरोप लगाते हैं | Sapotra Pujari Killing Case Satish Poonia On Cm Ashok Gehlot | Patrika News

अपनी नाकामियां छुपाने के लिए सीएम इस तरह के आरोप लगाते हैं

locationजयपुरPublished: Oct 12, 2020 05:27:57 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

सपोटरा में पुजारी की हत्या में मामले में सीएम अशोक गहलोत के बयान पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने पलटवार किया है। पूनियां ने कहा कि जब हम देश की बात करते हैं तो सीएम को सांप्रदायिकता नजर आती है। सब जानते हैं कि इस देश में पक्षपात जातिवाद की बातें किसने की।

अपनी नाकामियां छुपाने के लिए सीएम इस तरह के आरोप लगाते हैं

अपनी नाकामियां छुपाने के लिए सीएम इस तरह के आरोप लगाते हैं

जयपुर।

सपोटरा में पुजारी की हत्या में मामले में सीएम अशोक गहलोत के बयान पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने पलटवार किया है। पूनियां ने कहा कि जब हम देश की बात करते हैं तो सीएम को सांप्रदायिकता नजर आती है। सब जानते हैं कि इस देश में पक्षपात जातिवाद की बातें किसने की। मुख्यमंत्री का बयान दुर्भाग्यपूर्ण था। यह किसी संप्रदाय और जाति का झगड़ा बिल्कुल नहीं था, क्योंकि पूरा गांव की पुजारी परिवार के साथ संवेदनाएं हैं। सरकार अपनी नाकामी को ढकने के लिए और अपनी अकर्मण्यता को छुपाने के लिए यह कह रही है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान शांत प्रदेश है। मगर कानून व्यवस्था को बचाने के लिए मुख्यमंत्री के पास कोई उपाय नहीं है। अपराधी बेलगाम हो जाए और कोई भी दबंग व्यक्ति किसी निर्बल व्यक्ति को इस तरीके से प्रताड़ित करता है तो यह सरकार की नाकामी है। मुख्यमंत्री ने अपराध को रोकने के बजाय इस तरीके का बयान देकर दूसरा बड़ा अपराध किया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सपोटरा दो परिवारों के बीच के विवाद को भाजपा ने जातीय विद्वेष का रूप देने का निंदनीय प्रयास किया है। जिसकी वजह से राजस्थान की छवि अनावश्यक रूप से धूमिल हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो