scriptsaptah ke vrat tyohar 2 nov to 8 nov 2020 सुहागिनों के उत्सव करवा चौथ के साथ आएंगे ये व्रत—त्यौहार | saptahik panchang 2 nov to 8 nov 2020 vrat tyohar 2 nov to 8 nov 2020 | Patrika News

saptah ke vrat tyohar 2 nov to 8 nov 2020 सुहागिनों के उत्सव करवा चौथ के साथ आएंगे ये व्रत—त्यौहार

locationजयपुरPublished: Nov 01, 2020 04:37:42 pm

Submitted by:

deepak deewan

नवंबर का पहला सप्ताह कार्तिक माह के साथ शुरू हो रहा है। इस हफ्ते गणेश संकष्टी चतुर्थी, स्कंद षष्ठी और अहोई अष्टमी व्रत आएंगे। सबसे अहम बात तो यह है कि इस अवधि में सुहागिनों का सबसे महत्वपूर्ण व्रत करवा चौथ भी आएगा। ज्योतिषीय नजरिये से भी ये सप्ताह हलचल भरा रहेगा।

saptahik panchang 2 nov to 8 nov 2020 vrat tyohar 2 nov to 8 nov 2020

saptahik panchang 2 nov to 8 nov 2020 vrat tyohar 2 nov to 8 nov 2020

जयपुर. नवंबर का पहला सप्ताह कार्तिक माह के साथ शुरू हो रहा है। इस हफ्ते गणेश संकष्टी चतुर्थी, स्कंद षष्ठी और अहोई अष्टमी व्रत आएंगे। सबसे अहम बात तो यह है कि इस अवधि में सुहागिनों का सबसे महत्वपूर्ण व्रत करवा चौथ भी आएगा। ज्योतिषीय नजरिये से भी ये सप्ताह हलचल भरा रहेगा।
ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि इस अवधि में सूर्य अपना नक्षत्र बदलकर विशाखा नक्षत्र में आएगा वहीं बुध अपनी वक्री चाल बदलकर मार्गी हो जाएगा। इनके साथ ही सात दिनों में पुष्य नक्षत्र सहित कई शुभ योग भी आएंगे। इनमें सर्वार्थसिद्धि योग, मातंग योग, गजकेसरी योग और रवियोग शामिल हैं।
इस सप्ताह का पंचांग
2 नवंबर- कार्तिक कृष्णपक्ष, द्वितीया
3 नवंबर- कार्तिक कृष्णपक्ष, तृतीया
4 नवंबर- कार्तिक कृष्णपक्ष, चतुर्थी, करवा चौथ व्रत
5 नवंबर- कार्तिक कृष्णपक्ष, पंचमी
6 नवंबर- कार्तिक कृष्णपक्ष, षष्ठी
7 नवंबर- कार्तिक कृष्णपक्ष, सप्तमी,
8 नवंबर- कार्तिक कृष्णपक्ष, अष्टमी अहोई अष्टमी व्रत
इस सप्ताह ग्रहों की हलचल
4 नवंबर – बुध तुला राशि में मार्गी
6 नवंबर – सूर्य विशाखा नक्षत्र में

इस सप्ताह के ज्योतिषीय शुभ योग
2 नवंबर- स्थिर योग
3 नवंबर- मातंग योग
4 नवंबर- सर्वार्थसिद्धि योग
5 नवंबर- गजकेसरी योग
6 नवंबर- सर्वार्थसिद्धि योग
7 नवंबर— पुष्य नक्षत्र, रवियोग
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो