scriptसस्ता हुआ सरस घी | Saras Ghee becomes cheaper | Patrika News

सस्ता हुआ सरस घी

locationजयपुरPublished: Jun 26, 2020 08:29:44 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

सस्ता हुआ सरस घी१० रुपए प्रति लीटर हुआ सस्ताकल से लागू होंगी नई दर

सस्ता हुआ सरस घी
१० रुपए प्रति लीटर हुआ सस्ता
कल से लागू होंगी नई दर
सरस घी अब सस्ता हो गया है। नई दर शनिवार सुबह से लागू होंगी। डेयरी फेडरेशन के प्रबंध निदेशक विनोद गेरा ने बताया कि सभी प्रकार के पैक्स की दर १० रुपए प्रति लीटर कम की गई हैं। एक लीटर मोनो कार्टन पैक 450 रुपए के स्थान पर अब 440 रुपए में मिलेगा। 5 लीटर टीन पैक 2250 रुपए के स्थान पर अब 2200 रुपए में मिलेगा। 15 किलो टीन पैक 7050 रुपए के स्थान पर अब 6900 रुपए में मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरस गाय के घी की दरों में भी हुई कमी हुई है। गाय के घी का एक लीटर मोनोकार्टन पैक 495 रुपए के स्थान पर अब 485 रुपए में मिलेगा। गौरतलब है कि इस माह में दूसरी बार डेयरी फेडरेशन ने घी के दामों में कमी की है। इससे पूर्व लॉकडाउन के दौरान घी के दामों में २० रुपए प्रति लीटर की कमी की गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो