script

सरदार शहर उप चुनाव, कांग्रेस ने मारी बाजी, अनिल शर्मा जीते

locationजयपुरPublished: Dec 08, 2022 01:35:22 pm

Submitted by:

rahul Rahul Singh

सरदार शहर उप चुनाव का नतीजा आ गया है।

9.jpeg
सरदार शहर उप चुनाव का नतीजा आ गया है। कांग्रेस ने बाजी मार ली है। कांग्रेस उम्मीदवार अनिल शर्मा चुनाव जीत गए हैं। शर्मा 26852 वोट से चुनाव जीते है। शर्मा को 91357 वोट मिले। जबकि भाजपा के अशोक पिंचा को 64505 और रालोपा के लालचंद मूंड को 46753 वोट मिले है। वे तीसरे स्थान पर रहे है। उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान कराया गया था। राजस्थान में आठ उपचुनाव में अब तक कांग्रेस छठां चुनाव जीती है। ऐसे में गहलोत सरकार और पार्टी के लिए 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले ये बड़ी खुशखबरी है।
इससे पहले चूरू के राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज में सवेरे आठ बजे मतगणना शुरू हो गई है।शुरूआत में ही कांग्रेस ने बढत बनानी शुरू कर दी थी। आखिरी राउंड तक जीत का अंतर बढता ही चला गया। चुनाव में गत पांच दिसंबर को 72.35 प्रतिशत वोट डले थे। राज्य विधान सभा में सरदारशहर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचित भंवरलाल शर्मा की 9 अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण यहां उपचुनाव कराए गए है।

ये भी थे मैदान में :
इस उप चुनाव में कांग्रेस, भाजपा और रालोपा के अलावा चुनावी रण में निर्दलीय उम्मीदवार विजय पाल सिंह श्योराण, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) के सांवरमल मेघवाल, इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी के परमाना राम, निर्दलीय सुभाष चंद्र, निर्दलीय उमेश सहू, निर्दलीय प्रेमसिंह, निर्दलीय सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित भी अपनी किस्मत आजमा रहे थे।
पिछले चुनावों में ये थे चुनाव नतीजे— साल 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के भंवरलाल शर्मा ने 16 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की थी। भंवरलाल शर्मा को कुल 95,282 वोट मिले जबकि बीजेपी प्रत्याशी अशोक पींचा को 78,466 वोट मिले थे।
https://youtu.be/NbR59ViaKhw

ट्रेंडिंग वीडियो