scriptनाबालिग के साथ 2 साल में 113 लोगों ने किया रेप, 4 गिरफ्तार | 16 year old girl raped 113 times in just two years, police arrested 4 | Patrika News

नाबालिग के साथ 2 साल में 113 लोगों ने किया रेप, 4 गिरफ्तार

Published: Apr 18, 2016 05:43:00 pm

महाराष्ट्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दो साल में सौ से भी ज्यादा लोगों द्वारा रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है

minor girl gangraped

minor girl gangraped

पुणे। महाराष्ट्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दो साल में सौ से भी ज्यादा लोगों द्वारा रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की को नौकरी देने के बहाने जबरन वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल दिया गया जहां उसके साथ रेप किया गया। रेप करने वालों में पुलिस के जवान भी शामिल है। दिल्ली पुलिस द्वारा पुणे पुलिस को मामला ट्रांसफर किए जाने के बाद 113 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पुलिस ने बताया कि सिलीगुड़ी की रहने वाली नाबालिग लड़की की मां को उसके पिता ने छोड़ दिया था जिससे उसकी मां मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गई। उसकी दादी चाय की दुकान चलाती हैं। मामले का मुख्य आरोपी भंडारी उसकी दुकान पर आता रहता था। उसने लड़की को पुणे के एक ब्यूटी पार्लर में अच्छी सैलेरी वाली जॉब दिलाने का वादा किया और जनवरी 2014 में अपने साथ लेकर पुणे आ गया। कुछ दिन बाद आरोपी ने उससे रेप किया तथा जबरन वेश्यावृत्ति के कारोबार में लगा दिया।

पीडि़ता के अनुसार उसे संजय पार्क, विमान नगर, खराडी सहित कई जगहों पर रखा गया। पीड़िता को जबरन हैदराबाद, अहमदाबाद और भोपाल जैसे बड़े शहरों में भी प्रोस्टीट्यूशन के लिए मजबूर किया गया। पुणे में भी उसे एक फ्लैट में रखा गया जहां उसे ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स के साथ सेक्स करने के लिए बाध्य किया गया। एक बार प्रेगनेंट होने पर उसका अबॉर्शन भी कराया गया। इस फ्लैट से वह एक अन्य लड़की के साथ भागकर पुलिस थाने में आई और अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। मुख्य आरोपी की पहचान स्वीकृति खैरेल (26) के रूप में की गई है। चंदन नगर से गिरफ्तार किए गए अन्य चार आरोपियों की पहचान रोहित भंडारी (35), हरीश शाही (25), तपेन्द्र साही और रमेश थाकुला के रूप में हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संजय करंदकर ने बताया कि दिल्ली में लड़की का मेडिकल टेस्ट करवाया गया है। उसने जज के सामने बयान भी दे दिया है। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 22 अप्रैल तक के लिए पुलिस कस्टडी में रखा जाएगा। हम अन्य चारों आरोपियों की कस्टडी पाने के लिए कोशिश कर रहे हैं।’

मॉडल भी जुड़ी हुई थी इस रैकेट में
कुछ दिनों पहले ही एक मॉडल को धोखा देकर उससे भी जबरन प्रोस्टीट्यूशन करवाने का मामला सामने आया था। वह मॉडल भी इस लड़की के साथ ही फ्लैट से भागी और दोनों ने एक साथ आरोपियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो