script‘सबके साथ के वादे’ के साथ सतीश पूनिया की ताजपोशी | Satish Poonia crowned with 'Sabse Saath Saada Ke Saada' | Patrika News

‘सबके साथ के वादे’ के साथ सतीश पूनिया की ताजपोशी

locationजयपुरPublished: Oct 08, 2019 01:32:05 pm

Submitted by:

rahul

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने आज सबके साथ के वादे के साथ प्रदेश मुख्यालय में पदभार संभाल लिया। पूनिया ने भाजपा मुख्यालय के बाहर आयोजित सभा को भी सम्बोधित किया और कहा कि वे सारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे।

जयपुर। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ( Bjp president )सतीश पूनियां ( Satish poonia )ने आज सबके साथ के वादे के साथ प्रदेश मुख्यालय ( Bjp Office) में पदभार संभाल लिया। पूनिया ने भाजपा मुख्यालय के बाहर आयोजित सभा को भी सम्बोधित किया और कहा कि वे सारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने अपने जीवन में किसी का बुरा नहीं किया है। पूनिया ने अपने कमरे में जाकर कार्यभार संभाला। कार्यक्रम में पूनिया का जोरदार स्वागत किया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूनिया को फूलमालाओं से लाद दिया।
केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर, प्रवक्ता सुधाशु त्रिवेदी, कैलाश चौधरी, सांसद नारायण पंचारिया, प्रतिपक्ष्र के नेता गुलाब चंद कटारिया, उप नेता राजेन्द्र राठौड, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी,जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता, कई विधायक, सांसद, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। पूनिया ने कार्यालय में पूजन भी किया और बाद में कन्याओं को भी भोजन कराया। आपकों बता दें कि कुछ दिन पहले सतीश पूनिया को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था। मदनलाल सैनी के निधन के बाद कई दिनों तक ये पद खाली था। पूनिया ने आज विजयदशमी पर कार्यभार संभाला। कार्यक्रम में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे नहीं थी उन्होंने पत्र लिखकर पूनिया को बधाई दी और कहा कि विजयदशमी के चलते वे व्यस्त रहेंगी। पूनिया के पदभार ग्रहण करने से पहले प्रदेशाध्यक्ष के कमरे और पार्टी मुख्यालय के बाहर भी रंग रोगन का कार्य करवाया गया है। पदभार कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को लाने के लिए अलग अलग टारगेट भी दिए गए थे। पूनिया काफी अर्से से संगठन में सक्रिय थे और प्रदेशाध्यक्ष बनने से पहले महामंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे थे। पूनिया ने साल 2000 में सार्दुलपुर से विधानसभा का उपचुनाव लड़ा था लेकिन वे हार गए थे। इसके बाद 2013 में उन्होंने आमेर से विधानसभा चुनाव लड़ा और बहुत कम अंतर से चुनाव हारे। इसके बाद साल 2018 में उन्होंने आमेर से विधायक बनने में सफलता हासिल की। पूनिया ने कांग्रेस के प्रशांत शर्मा को करीब 14 हजार वोटों से हराया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो