scriptSatish Poonia : सीकर-चूरु के निकले BJP प्रदेश अध्यक्ष, जानें क्यों महत्वपूर्ण है एक दिनी दौरा | Satish Poonia on Sikar Churu Sujangarh visit, Bye elections update | Patrika News

Satish Poonia : सीकर-चूरु के निकले BJP प्रदेश अध्यक्ष, जानें क्यों महत्वपूर्ण है एक दिनी दौरा

locationजयपुरPublished: Jan 19, 2021 10:31:24 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ( Satish poonia ) का दौरा, आज सीकर और चूरु में टटोलने निकले सियासी नब्ज़, उपचुनाव क्षेत्र सुजानगढ़ में रखा गया है कार्यकर्ता सम्मेलन, कांग्रेस की सीट में ‘सेंधमारी’ की फिराक में है भाजपा, सीकर में जगह-जगह हो रहा स्वागत-अभिनंदन

Satish Poonia on Sikar Churu Sujangarh visit, Bye elections update
जयपुर।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Satish Poonia आज सीकर और चूरु दौरे पर हैं। इस दौरान मुख्य कार्यक्रम विधानसभा उपचुनाव क्षेत्र सुजानगढ़ का है जहां वे कार्यकर्ता सम्मेलन में सियासी नब्ज़ टटोलने की कोशिश करेंगे। पार्टी मुख्यालय की ओर से जारी प्रवास कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आज शाम 4 बजे सुजानगढ़ में कार्याकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।
चूरु के सुजानगढ़ से पहले पूनिया सीकर में हैं जहां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उनका जगह-जगह स्वागत-अभिनंदन किया जा रहा है। रामपुरा, चोमूं, सरगोठ में स्वागत किये जाने के बाद दोपहर बाद सीकर भाजपा कार्यालय में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात का कार्यक्रम है।
वहीं सीकर के बाद वे सालासार मंदिर दर्शन करेंगे और फिर सुजानगढ़ पहुंचेंगे। यहाँ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद देर शाम जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।

सुजानगढ़ दौरा महत्वपूर्ण
चूरु के सुजानगढ़ में विधानसभा उपचुनाव प्रस्तावित है। ये सीट कांग्रेस के पूर्व मंत्री व विधायक रहे मास्टर भंवरलाल मेघवाल के निधन के बाद खाली हुई है। भाजपा की कोशिश इस सीट पर ‘सेंध’ लगाकर अपने पक्ष में करने की है। फिलहाल पूनिया सुजानगढ़ पहुंचने पर ना सिर्फ प्रमुख नेताओं-कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे, बल्कि इस सीट के प्रमुख दावेदार माने जा रहे नेताओं के संबंध में फीडबैक भी लेंगे।
सुजानगढ़ सीट की भाजपा के लिए अहमियत का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि यहां चुनाव फतह की ज़िम्मेदारी केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को दी गई है। मेघवाल का फिलहाल व्यस्तता के चलते अभी उपचुनाव क्षेत्र में पहुंचना नहीं हुआ है, लेकिन पार्टी प्रदेश अध्यक्ष आज वहां पहुंचकर कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो