script

Satish Poonia बोले, ‘पीएम Narendra Modi को ज्ञान देने से पहले प्रदेश के किसानों की सुध लें सीएम Ashok Gehlot’

locationजयपुरPublished: Dec 05, 2020 12:14:33 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

कृषि कानून पर प्रदेश में भी गरमाई हुई है सियासत, तीनों कृषि कानून को वापस लेने की कांग्रेस पुरजोर उठा रही मांग, तो समर्थन में भाजपा कांग्रेस पर कर रही ‘हल्लाबोल’, मुख्यमंत्री के वार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पलटवार
 
 

कृषि कानून पर प्रदेश में भी गरमाई हुई है सियासत, मुख्यमंत्री के वार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पलटवार

कृषि कानून पर प्रदेश में भी गरमाई हुई है सियासत, मुख्यमंत्री के वार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पलटवार

जयपुर।

केंद्रीय कृषि कानून को लेकर प्रदेश में भी सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस-भाजपा के बीच आरोप प्प्रत्यारोपों का सिलसिला परवान पर है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जहां प्रधानमंत्री से कृषि कानूनों को तुरंत प्रभाव से वापस लेने और किसानों से माफ़ी मांगने की मांग की है, तो वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने भी अब पलटवार किया है।
‘किसानों के हितैषी हैं तो बताएं..’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत अगर किसानों के सच्चे हितैषी हैं तो यह बताएं कि प्रदेश के किसान आत्महत्या को मजबूर क्यों हैं? वे किसानों की सम्पूर्ण कर्जामाफी कब करेंगे, जिसके बारे में उनके नेता राहुल गाँधी ने दस दिन में सम्पूर्ण कर्जामाफी का वादा किया था?
‘पीएम को ज्ञान देने बजाए खुद सुध लें’

पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञान देने के बजाय प्रदेश के किसानों की सुध लेकर कर्जमाफी का वादा पूरा करें। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश के किसानों की तरक्की के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है और नए कृषि कानून भी किसानों की उन्नति में मील का पत्थर साबित होंगे।
‘बेरोजगारों के साथ हो रहा छलावा’

बेरोजगार युवाओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दो बजटों में लगभग सवा लाख भर्तियाँ करने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक लगभग 18 हजार पदों पर ही भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जो प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ बड़ा छलावा है।
‘किसानों-युवाओं के साथ की वादाखिलाफी’

पूनिया ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आने के बाद किसानों और युवाओं से किए वादे भूलकर वादाखिलाफी कर रही है। मुख्यमंत्री क्यों भूल जाते हैं कि देश की जनता और किसानों ने कांग्रेस को किसानों के कल्याण के लिए पर्याप्त समय तक सत्ता में अधिकार दिए थे, उसका क्या हुआ?

ट्रेंडिंग वीडियो