scriptसतीश पूनिया संभालेंगे पदभार, शक्ति प्रदर्शन भी होगा | Satish Poonia will take over, will also show strength | Patrika News

सतीश पूनिया संभालेंगे पदभार, शक्ति प्रदर्शन भी होगा

locationजयपुरPublished: Oct 07, 2019 07:18:34 pm

Submitted by:

rahul

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां मंगलवार को औपचारिक रूप से भाजपा प्रदेश मुख्यालय में जोर शोर से पदभार संभालेंगे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- मुख्यमंत्री गहलोत की तरह हम नहीं देते दिल्ली दरबार में हाजिरी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- मुख्यमंत्री गहलोत की तरह हम नहीं देते दिल्ली दरबार में हाजिरी

जयपुर। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां मंगलवार को औपचारिक रूप से भाजपा प्रदेश मुख्यालय में जोर शोर से पदभार संभालेंगे। इससे पहले भाजपा मुख्यालय के बाहर सभा का आयोजन किया जाएगा। सभा के लिए टेंट की व्यवस्था भी व्यवस्था भी गई है। प्रदेश के भाजपा नेताओं की ओर से प्रदेशाध्यक्ष पूनिया के पदभार कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता भाग ले इसके लिए पिछले सात दिनों से भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बैठकों का दौर जारी है। मुख्यालय के बाहर होर्डिंग आदि लगाए गए है। भाजपा के सभी मोर्चा और संगठन के नेताओं को पदभार कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता लाने का टारगेट दिया हुआ है। वैसे अगले माह प्रदेश में स्थानीय निकायों के चुनाव भी है ऐसे में टिकट चाहने वाले सभी टिकटार्थी भीड लाने का प्रयास करेंगे। इस पदभार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली से केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधाशु त्रिवेदी, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, अर्जुनराम मेघवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय संह संगठन महामंत्री वी सतीश, प्रदेश के राष्ट्रीय पदाधिकारी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, सहित सभी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व जिलास्तर के नेताओं को बुलाया गया है। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं का सम्बोधन भी होगा। इस कार्यक्रम में सैंकडों भाजपा कार्यकर्ताओं के भाग लेने की सम्भावना है। वही पूनिया के पदभार ग्रहण करने से पहले प्रदेशाध्यक्ष के कमरे और पार्टी के बाहर भी रंग रोगन का कार्य करवाया जा रहा है। दरअसल, विजयदशमी पर होने वाले पदभार ग्रहण समारोह के जरिए पूनिया की संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग जुड़े इसके लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है, प्रत्येक जिले में इसकी तैयारी चल रहीं है। प्रदेश के हर जिले के लोग इस कार्यक्रम में शामिल होगें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो