सऊदी अरब, शाही परिवार के 3 सदस्य गिरफ्तार
सऊदी अरब में शुक्रवार को शाही गाड्र्स ने किंग सलमान के भाई प्रिंस अहमद बिन अब्दुल अजीज अल सऊद और भतीजे प्रिंस मोहम्मद बिन नायफ को महल से गिरफ्तार कर लिया।

रियाद . सऊदी अरब में शुक्रवार को शाही गाड्र्स ने किंग सलमान के भाई प्रिंस अहमद बिन अब्दुल अजीज अल सऊद और भतीजे प्रिंस मोहम्मद बिन नायफ को महल से गिरफ्तार कर लिया।
क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के आदेश पर यह कार्रवाई हुई। अमरीकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक सऊदी अरब की शाही अदालत ने दोनों पर किंग सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के खिलाफ साजिश रचने और तख्तापलट करने की कोशिश का आरोप है। प्रिंस मोहम्मद बिन नायफ के छोटे भाई प्रिंस नवफ को भी हिरासत में लिया गया।
राजमहल के कई सदस्य देश की सत्ता में अपनी भागीदारी चाहते हैं। प्रिंस नायफ 2017 तक क्राउन प्रिंस थे। बाद में किंग सलमान ने उनसे यह खिताब छीनकर अपने बेटे प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को देश की सत्ता के लिए आगे कर दिया था। प्रिंस नायफ सऊदी में आंतरिक मामलों के मंत्री थे लेकिन 2017 में जब मोहम्मद बिन सलमान के आदेश पर उन्हें घर में नजरबंद किया गया तो उन्हें पद से हटा दिया गया था। शाही परिवार के तीन सदस्यों की गिरफ्तारी को प्रिंस सलमान द्वारा सत्ता पर पकड़ मजबूत करने के तौर पर देखा जा रहा है। आरोप सही साबित होने पर आजीवन कारावास या मौत की सजा हो सकती है।
प्रिंस पर लगा था खशोगी की हत्या का आरोप
प्रिं स मोहम्मद सलमान को अक्टूबर 2018 में इस्तांबुल दूतावास में वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आलोचना का सामना करना पड़ा था। उन पर खशोगी की हत्या कराने का आरोप था। हालांकि सऊदी की अदालत ने शाही परिवार के किसी भी सदस्य को जिम्मेदार नहीं ठहराया था।
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज