scriptSave Animal के लिए कमल को विवेकानंद सम्मान | Save Animal Kamal Lochan Vivekanand Samman Jaipur Yuva Sanskrati | Patrika News
जयपुर

Save Animal के लिए कमल को विवेकानंद सम्मान

युवा संस्कृति राजस्थान छात्र संस्था की ओर से विवेकानंद गौरव सम्मान 2020 से सम्मानित किया गया।

जयपुरFeb 25, 2020 / 09:11 pm

surendra kumar samariya

Save Animal के लिए कमल को विवेकानंद सम्मान

Save Animal के लिए कमल को विवेकानंद सम्मान

एनीमल्स को बचाने, उनके फ्री ईलाज ( free tretment ) करने, प्राणी बचाओ आंदोलन के लिए 25 वर्षों से पक्षी चिकित्सालय के संस्थापक कमल लोचन कार्य कर रहे है। इस कार्य के लिए उन्हें युवा संस्कृति राजस्थान छात्र संस्था की ओर से विवेकानंद गौरव सम्मान 2020 से सम्मानित किया गया। उन्हें संस्था के सचिव महेंद्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि आईएएस नवीन जैन, समारोह अध्यक्ष कुलपति अलवर यूनिवर्सिटी जे.पी. यादव ने शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिंह व सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
यह सम्मान एनीमल वेलफेअर ( Animal Welfare ) गतिविधियों के लिए प्रदान किया। बता दें कि कमल लोचन की ओर से जीवों के लिए निशुल्क चिकित्सालय चला रहे है। अब तक उनकी संस्था की ओर सेआठ लाख 50 हजार से अधिक पक्षियों का उपचार किया गया है। हर साल अनेकों कैंप लगाकर पशु-पक्षियों का निशुल्क उपचार करते है। पशुओं पर क्रूरता रोकने व उनके संरक्षण के लिए 25 से अधिक सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त हो चुके है। लोचन कई वर्कशॉप लगाकर जागरूकता का पाठ भी पढ़ाते है।

Home / Jaipur / Save Animal के लिए कमल को विवेकानंद सम्मान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो