कांवड़ जल से किया अभिषेक गोनेर स्थित श्री शैलेश्वर महादेव मंदिर में कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवडिय़ों ने गलताजी से कांवड़ जल लाकर महादेवजी का जलाभिषेक किया। इसके उपरांत प्रसादी का वितरण किया गया। मनीष शर्मा ने बताया कि गलता में कांवड़ पूजा करने के उपरांत आरती उतार कर यात्रा को रवाना किया गया। यात्रा में भजन मंडली के साथ कांवडि़ए बोल बम के नारे के साथ आगे चल रहे थे। नगर में कई सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने यात्रा का स्वागत किया। फुटल्या बाग मंदिर एवं मोहल्ला युवा विकास समिति और प्रतापेश्वर महादेव मंदिर, सोडाला के तत्वावधान में गलता धाम से लाई 101 कांवड़ से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। कांवड़ यात्रा के रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।