scriptSawan 2023 Ashok Gehlot Government Rudrabhishek in Shivalay every monday | Rajasthan Assembly Elections 2023 : शिव की शरण में अशोक गहलोत सरकार, हर सोमवार कराएगी रुद्राभिषेक | Patrika News

Rajasthan Assembly Elections 2023 : शिव की शरण में अशोक गहलोत सरकार, हर सोमवार कराएगी रुद्राभिषेक

locationजयपुरPublished: Jul 09, 2023 07:50:27 am

Submitted by:

Anand Mani Tripathi

Rajasthan Assembly Elections 2023 : हर सोमवार को देवस्थान विभाग कराएगा रुद्राभिषेक

sawan_men_shiv_ke_abhishek_ki_tithi.jpg


Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले अशोक गहलोत सरकार भगवान की शरण में पहुंच गई है। सावन के महीने में हर सोमवार को सरकार रुद्राभिषेक कराएगी। देवस्थान विभाग के अधीन आने वाले सभी शिवालय में इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा प्रमुख शिव मंदिरों में भी रुद्राभिषेक होगा।

देवस्थान विभाग की मंत्री शकुंतला रावत ने सावन माह की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार अब सभी शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कराया जाएगा। इसके लिए मंदिरों की सूची तैयार की गई है। अभिषेक के लिए विभाग की पूरी मदद उपलब्ध कराई जाएगी। अभिषेक पूर शास्त्र के अनुसार और विधि विधान से होगा। इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं है।

यहां होगा अभिषेक
जयपुर के चांदनी चौक स्थित मंदिर श्री प्रतापेश्वर में सोमवती अमावस्या पर अभिषेक होगा। इसके अलावा श्री रामेश्वर जी मंदिर आमेर, श्री प्रतापेश्वर जी मंदिर चांदनी चौक, श्री रामेश्वर जी मंदिर पुराना घाट, श्री चंद्रेश्वर जी मंदिर सिरहड्योढी बाजार में रुद्राभिषेक कराया जाएगा।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.