सावन 2023: सोम प्रदोष पर बन रहे शुभ संयोग, आज भूलकर भी नहीं करें ये काम, देखें वीडियो
जयपुरPublished: Aug 28, 2023 01:45:57 pm
सावन सोमवार के साथ आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, सर्वार्थसिद्धि योग और रवि योग का शुभ संयोग बना है। प्रदोष के दिन शिव पूजा सौभाग्य योग जैसे शुभ योग में करना काफी लाभकारी होगा।


ताड़केश्वर मंदिर @ जयपुर
जयपुर। सावन के आखिरी सोमवार पर आज सोम प्रदोष के संयोग में शिव आराधना का दौर जारी है। शिवालयों में अलसुबह से ही शिवजी के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही हैं। ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि सावन महीने के अंतिम प्रदोष के दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। सावन सोमवार के साथ आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, सर्वार्थसिद्धि योग और रवि योग का शुभ संयोग बना है। प्रदोष के दिन शिव पूजा सौभाग्य योग जैसे शुभ योग में करना काफी लाभकारी होगा। साथ ही सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी। सावन के आखिरी प्रदोष और सोमवार के दिन रुद्राभिषेक करना फलदायी होगा। सावन सोमवार की पूजा और व्रत रखने के दौरान कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए वरना आपकी पूजा और व्रत निष्फल भी हो सकते हैं।