scriptScience Park Jaipur में होंगे गांधी दर्शन | Science Park Jaipur Science Regional Centre Mahatma Gandhi Jaynti DST | Patrika News

Science Park Jaipur में होंगे गांधी दर्शन

locationजयपुरPublished: Feb 14, 2020 07:13:22 pm

शास्त्री नगर स्थित साइंस पार्क में गांधीजी के जीवन पर गैलरी बन रही है। विज्ञान महोत्सव के तहत 18 फरवरी को इनोग्रेशन होगा ।

Science Park Jaipur में होंगे गांधी दर्शन

Science Park Jaipur में होंगे गांधी दर्शन

जयपुर के शास्त्री नगर स्थित साइंस पार्क ( Science Park ) में साइंस ( science ) को जानने-समझने के साथ-साथ अब महात्मा गांधी के भी दर्शन होंगे। पार्क के साइंस रीजनल सेंटर में ‘गांधी एंड साइंस के नाम से एग्जीबिशन गैलरी तैयार हो रही है। इसमें 121 फीट के खादी कपड़े पर गांधी ( Mahatma Gandhi ) के चित्रों का अनूठा संग्रह भी देखने को मिलेगा। इसमें गांधी जी साइकिल चलाते हुए, दूरभाषा पर बात करते हुए, टेलीस्कोप और माइक्रोस्कोप से देखते हुए जैसे कई चित्र शामिल है। साइंस रीजनल सेंटर के प्रथम तल पर यह गैलरी बन रही है। यहां पर पहले पोर्टेबल तारामंडल से ब्रह्रमांड के बारे में दिखाया जाता था। अब गांधी दर्शन होंगे। गैलरी के बाहर ‘माय लाइफ इज माय मैसेज’ लिखा हुआ है।
विज्ञान महोत्सव से होगी शुरुआत
इस गैलरी का उद्घाटन 18 फरवरी को विज्ञान महोत्सव के तहत किया जाएगा। इसे बनाने की तैयारियां अंतिम दौर में है। इसमें प्रमोद कुमार गुप्ता की रिसर्च की गई गांधी-सचित्र बायोग्राफी दिखेगी, जिसमें एक बालक से महात्मा बनने तक के बारे में चित्रों में दिखाया जाएगा। इसमें गांधी जी के यूनिक फिगर फोटोग्राफ्स नजर आएंगे।
साइंस लवर्स में नाराजगी भी
दूसरी तरफ साइंस पार्क में साइंस की जगह हमेशा के लिए स्थाई गांधी गैलरी को लेकर साइंस लवर्स में खासी नाराजगी भी है। नाराज लोगों का कहना है कि साइंस सेंटर में साइंस को लेकर डिस्प्ले ही होने चाहिए। महात्मा गांधी जी गैलरी का कोई विरोध नहीं है, लेकिन यह अस्थाई ही होनी चाहिए।
‘गैलरी में दो तरह की एग्जीबिशन होगी। एक में, गांधी की लाइफ होगी, जिसमें उनका साइंस-टेक्नोलॉजी के साथ संबंध दिखेगा। इसमें रेयर फोटोग्राफ होगी। साथ ही दूसरे में 121 फीट के खादी कपड़े पर गांधी के चित्रों का अनूठा संग्रह देखने को मिलेगा।’- मुग्धा सिंहा ( Mugdha Sinha ) , सेकेट्री, साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो