script5 दिन, 4 जिले और 2 हजार स्काउट गाइड | Scout And Guide Rajasthan Jaipur Jagatpura | Patrika News

5 दिन, 4 जिले और 2 हजार स्काउट गाइड

locationजयपुरPublished: Feb 15, 2020 06:04:38 pm

– 19 फरवरी से मंडल स्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता
– जगतपुरा स्थित राज्य प्रशिक्षण केंद्र में होगा आयोजन
– पांच दिन तक चार जिलों के बीच होंगे कड़े मुकाबले
 

5 दिन, 4 जिले और 2 हजार स्काउट गाइड

Scout Guide Rajasthan

पिंकसिटी ( pinkcity ) हमेशा बड़े आयोजनों को लेकर खासी पहचान बना चुकी है। इसी कड़ी में एक साथ 2 हजार से अधिक स्काउट गाइड राजधानी में दिखाई देंगे। स्काउट गाइड जयपुर मंडल की ओर से मंडल स्तरीय प्रतियोगिता ( scout and guides camp ) 19 फरवरी से जगतपुरा स्थित राज्य प्रशिक्षण केंद्र में शुरू होगी। यह 23 फरवरी तक चलेगा, जिसमें चार जिलों जयपुर, दौसा, सीकर और अलवर के स्काउट गाइड शामिल होंगे।
पांच दिन तक स्काउटिंग प्रतियोगितांए
इस इवेंट के लिए स्काउट 18 फरवरी को ही जयपुर पहुंच जाएंगे। पहले दिन 19 फरवरी को दोपहर 2 बजे ध्वजारोहण से रैली की शुरुआत होगी। इसके बाद प्राथमिक चिकित्सा, पायनियरिंग, कैंप क्राफ्ट होगी। रोजाना रात को कैंप फायर होगा। इन पांच दिनों में स्काउट गाइड को सुबह साढ़े पांच बजे उठना होगा। फिर एक्सरसाइज प्रतियोगिता होगी। मार्च पास्ट प्रतियोगिता, पिरामिड्स प्रतियोगिता, पोस्टर, निबंध व भाषण प्रतियोगिताएं होगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण से संबंधित इको क्लब प्रदर्शनी, मेला प्रतियोगिता होगी। शाम को लोक नृत्य प्रतियोगिता जिले वार होगी।
शुक्रवार 21 फरवरी को साहसिक गतिविधियों की शुरुआत, शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन प्रतियोगिता, पायनियरिंग प्रोजेक्ट व गेट प्रतियोगिता, झांकी प्रदर्शन किया जाएगा। शनिवार 22 फरवरी को आपदा प्रदर्शन, बैंड प्रदर्शन, फूड प्लाजा प्रतियोगिताएं होगी। साथ ही सबसे बड़ा कैंप फायर भी होगा। अंतिम दिन रविवार को सुबह 9 बजे पुरस्कार वितरण समारोह में स्काउट गाइड को सम्मानित किया जाएगा।
जिला कलेक्ट्रेट स्तर पर व्यवस्थाएं
इस आयोजन के लिए जिला प्रशासन स्तर से भी व्यवस्थाओं की देखरेख की जा रही है। हाल ही अतिरिक्त जिला कलेक्टर चतुर्थ डॉ. अशोक कुमार ने तैयारियों पर बैठक लेकर नगर निगम, विद्युत, पीएचईडी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला रसद कार्यालय, महिला एवं बाल विकास, पुलिस आदि विभागीय अधिकारियों को व्यवस्थाओं के निर्देश दिए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो