scriptबच्चों का स्क्रीन टाइम कम करें | screen time | Patrika News

बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करें

locationजयपुरPublished: Apr 04, 2021 06:51:57 pm

Submitted by:

Kiran Kaur

इंटरनेट से दूरी बनाएं और बच्चों के साथ समय बिताएं।

ब च्चों का स्क्रीन टाइम कम करना चाहते हैं तो आपको उनके लिए उदाहरण बनना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चे, बड़ों को देखकर प्रभावित होते हैं। इसलिए इंटरनेट से दूरी बनाएं और बच्चों के साथ समय बिताएं। जब बच्चे पढ़ रहे हों तो उस समय आप भी कोई किताब पढ़ सकते हैं।
कुछ नियम बनाएं: बच्चों के स्क्रीन टाइम को कम करने के लिए आपको कुछ नियम बनाने चाहिए जैसे कि खाना खाते समय घर का कोई भी सदस्य मोबाइल फोन का प्रयोग या टीवी नहीं देखेगा। इसी तरह लूडो ऑनलाइन की बजाय ऑन बोर्ड खेलें।
उन्हें समझाएं: जरूरी है कि स्क्रीन टाइम कम करने के लिए बच्चों को इसके बारे में समझाया जाए। उन्हें बताएं कि क्यों एक निर्धारित समय तक ही टीवी या मोबाइल देखना चाहिए। बच्चों को व्यस्त रखें। उन्हें नई-नई एक्टिविटीज से जुडऩे के लिए प्रेरित करें, इससे वे खुश भी रहेंगे।
स्क्रीन फ्री जोन: अपने घर में एक ऐसा स्थान बनाएं, जहां पर कोई भी सदस्य मोबाइल फोन, टैबलेट या लैपटॉप जैसे किसी भी उपकरण का प्रयोग न करे। इसके अलावा आप मोबाइल ऐप या तकनीक की मदद से भी स्क्रीन टाइम लिमिट सेट कर सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो