scriptश्रुति बनीं हॉफ, छह आईएफएस बदले | senior IFS shruti sharma appointed as HOFF in rajasthan | Patrika News

श्रुति बनीं हॉफ, छह आईएफएस बदले

locationजयपुरPublished: Nov 01, 2020 07:21:48 pm

Submitted by:

Pankaj Chaturvedi

कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश

श्रुति बनीं हॉफ, छह आईएफएस बदले

श्रुति बनीं हॉफ, छह आईएफएस बदले

जयपुर. राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा की वरिष्ठ अधिकारी श्रुति शर्मा को हैड आॅफ फोरेस्ट फोर्स ‘हॉफ’ के पद पर नियुक्ति दे दी। कार्मिक विभाग ने रविवार को इसके आदेश जारी कर दिए। इसके अलावा पांच अन्य आईएफएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें मोहन लाल मीणा को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक, डॉ.दीपनारायण पांडे को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं पर्यावरण सचिव, राजीव कुमार गोयल को प्रधान मुख्य वन संरक्षक—कार्य आयोजना, अरिंदम तोमर को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक— विकास और शिखा मेहरा को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक—कैम्पा के पद पर पदस्थापन दिया गया है।

तोमर की रही चर्चा
सूची में अरिन्दम तोमर का तबादला सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा है। पूर्व हॉफ जीवी रेड्डी और तोमर के बीच तकरार की चर्चाएं रही है। संभवतः इसका नुकसान तोमर को झेलना पड़ा और उन्हें मौजूदा अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव से हटाकर अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक— विकास बनाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो