वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का निधन, मुख्यमंत्री गहलोत ने जताई संवेदना
कांग्रेस ( Congress party ) के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ( Senior Congress leader Motilal Vora ) का 93 साल की उम्र में खराब सेहत के चलते निधन हो गया। रविवार को ही वोरा का जन्मदिन था।

जयपुर
कांग्रेस ( Congress party ) के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ( Senior Congress leader Motilal Vora ) का 93 साल की उम्र में खराब सेहत के चलते निधन हो गया। रविवार को ही वोरा का जन्मदिन था। वोरा के निधन की खबर सामने आते ही कांग्रेस पार्टी और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं ने वोरा के निधन पर संवेदनाएं जताई हैं।
मुख्यमंत्री अशोक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्ववीट कर वोरा के निधन पर संवेदना जताई। गहलोत ने कहा कि मोतीलाल वोरा हमारे सबसे वरिष्ठ नेता थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस को समर्पित करते हुए केंद्रीय मंत्री, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, यूपी के राज्यपाल, एआईसीसीई के महासचिव और कोषाध्यक्ष के रूप में बिताया।
गहलोत ने कहा कि वोरा, असाधारण व्यक्तित्व के ऐसे अनुभवी नेता थे, जिनका जीवन कांग्रेस को समर्पित था। उन्होंने अपनी अंतिम सांस तक पार्टी के लिए समर्पित रूप से काम किया। उनका निधन पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। गहलोत ने वोरा की आत्मा की शांति के साथ ही उनके परिजनों और समर्थकों को दुख की इस घड़ी में शक्ति मिलने की प्रार्थना की है।
वहीं, राजस्थान में सरकारी मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी ने भी मोतीलाल वोरा के निधन पर गहरा दुख जताया है। जोशी ने कहा कि वोराजी का निधन राजनीतिक क्षेत्रों के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहकर समाज सेवा का काम किया। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे, अपने श्री चरणों में स्थान दे।
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज