scriptतेरापंथ धर्मसंघ के वरिष्ठ मुनि सुमेरमल का देवलोकगमन | Senior Muni Sumermal of Terapanth Dharam Sangh passes-away | Patrika News

तेरापंथ धर्मसंघ के वरिष्ठ मुनि सुमेरमल का देवलोकगमन

locationजयपुरPublished: May 08, 2019 01:01:14 am

Submitted by:

abdul bari

मुनि की अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 8.15 बजे अणुविभा केन्द्र से रवाना होगी। यह नौ बजे रामनिवास बाग स्थित जयाचार्य स्मारक व 9.30 बजे बजे आदर्शनगर स्थित मुक्तिधाम पहुंचेगी।

 वरिष्ठ मुनि सुमेरमल

तेरापंथ धर्मसंघ के वरिष्ठ मुनि सुमेरमल का देवलोकगमन

जयपुर.
तेरापंथ धर्मसंघ के वरिष्ठ मुनि, प्रखर चिंतक व शासन स्तंभ मंत्री मुनि सुमेरमल (लाडनूं) का मंगलवार दोपहर 12.15 बजे मालवीय नगर स्थित अणुविभा केन्द्र में देवलोकगमन हो गया।

उनका जन्म नागौर के लाडनूं में 20 अप्रेल 1932 को हुआ था। 10 वर्ष की अल्प आयु में ही उन्होंने अणुव्रत आचार्य तुलसी के सान्निध्य में जैन श्रमण दीक्षा स्वीकार की। 87 वर्ष की आयुकाल के दौरान मुनि जीवन में कई उल्लेखनीय कार्य किए। मंत्री मुनि के निधन पर आचार्य महाश्रमण ने श्रद्धांजलि संदेश भेजा है। गौरतलब है कि धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता आचार्य महाश्रमण की दीक्षा 44 वर्ष पूर्व सरदारशहर में मुनि सुमेरमल द्वारा ही हुई थी। 10 फरवरी 2011 को आचार्य महाश्रमण धर्मसंघ के मंत्रीमुनि पद पर प्रतिष्ठित हुए। वहीं, मुनि ने आध्यात्मिक साधना के साथ-साथ कथा, इतिहास और तत्वदर्शन की दो दर्जन पुस्तकों का लेखन भी किया।
तेरापंथ सभा, जयपुर के अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन और मंत्री राजेन्द्र बांठिया ने बताया कि मुनि की अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 8.15 बजे अणुविभा केन्द्र से रवाना होगी। यह नौ बजे रामनिवास बाग स्थित जयाचार्य स्मारक व 9.30 बजे बजे आदर्शनगर स्थित मुक्तिधाम पहुंचेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो