जयपुर

आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक को मिला सियोल शांति पुरस्कार

अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक को सोमवार को प्रतिष्ठित सियोल शांति पुरस्कार दिया गया। आईओसी ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

जयपुरOct 27, 2020 / 09:00 am

Satish Sharma

आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक को मिला सियोल शांति पुरस्कार

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक को सोमवार को प्रतिष्ठित सियोल शांति पुरस्कार दिया गया। आईओसी ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। बाख ने लुसाने से वर्चुअली इस समारोह में हिस्सा लिया। उनकी जगह यह अवार्ड संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून ने ग्रहण किया। इस पुरस्कार के साथ बाक को 200,000 डालर मिलेंगे। इस राशि को बाक ओलम्पिक शरणर्थी फाउंडेशन में दान में देंगे। बाक ने कहा, यह पुरस्कार पूरे आईओसी और पूरे ओलम्पिक मूवमेंट का है। उनके बिना थके किए गए काम और पूरे विश्व से मिले समर्थन के बिना यह मुमकिन नहीं था। बाक ने रियो ओलम्पिक-2016 में शरणार्थी खिलाडिय़ों की टीम बनाई थी। बाक ने कहा, शरणार्थी खिलाडिय़ों ने वैश्विक दर्शकों को यह बताया कि हम सभी इंसानियत का हिस्सा हैं। उनका ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेना साफ संदेश था कि हम सभी इंसान हैं। नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक को सोमवार को प्रतिष्ठित सियोल शांति पुरस्कार दिया गया। आईओसी ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। बाख ने लुसाने से वर्चुअली इस समारोह में हिस्सा लिया। उनकी जगह यह अवार्ड संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून ने ग्रहण किया। इस पुरस्कार के साथ बाक को 200,000 डालर मिलेंगे। इस राशि को बाक ओलम्पिक शरणर्थी फाउंडेशन में दान में देंगे। बाक ने कहा, यह पुरस्कार पूरे आईओसी और पूरे ओलम्पिक मूवमेंट का है। उनके बिना थके किए गए काम और पूरे विश्व से मिले समर्थन के बिना यह मुमकिन नहीं था। बाक ने रियो ओलम्पिक-2016 में शरणार्थी खिलाडिय़ों की टीम बनाई थी। बाक ने कहा, शरणार्थी खिलाडिय़ों ने वैश्विक दर्शकों को यह बताया कि हम सभी इंसानियत का हिस्सा हैं। उनका ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेना साफ संदेश था कि हम सभी इंसान हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.