scriptराष्ट्रीय सेवा संगम: एक ही स्थान पर दिखेगा सेवा कार्यों का जज्बा | seva bhav will be seen at one place on rastiya sava sangam | Patrika News

राष्ट्रीय सेवा संगम: एक ही स्थान पर दिखेगा सेवा कार्यों का जज्बा

locationजयपुरPublished: Feb 22, 2020 02:32:39 pm

Submitted by:

SAVITA VYAS

राष्ट्रीय सेवा संगम 2020 के लिए किया भूमि पूजन
मार्च में आयोजित होगा राष्ट्रीय सेवा संगम

राष्ट्रीय सेवा संगम: एक ही स्थान पर दिखेगा सेवा कार्यों का जज्बा

राष्ट्रीय सेवा संगम: एक ही स्थान पर दिखेगा सेवा कार्यों का जज्बा

जयपुर। नि:स्वार्थ भाव के साथ सेवा कार्यों के जुटी राष्ट्रीय सेवा भारती समेत देश भर की बारह सौ से अधिक सेवा संस्थाओं के कार्य राजधानी जयपुर में एक मंच पर देखने को मिलेंगे। अवसर होगा राष्ट्रीय सेवा भारती के तत्वावधान में 27 से 29 मार्च तक जामडोली स्थित केशव विद्यापीठ में होने वाले राष्ट्रीय सेवा संगम 2020 का। मार्च में होने वाले तीन दिवसीय संगम के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख स्वांत रंजन, राष्ट्रीय सेवा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष पन्नालाल भंसाली, उपाध्यक्ष ऋषिषपाल डडवाल, संगठन मंत्री सुधीर कुमार व क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल ने मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया। वैदिक आचार्य पंडित श्रीनंदन मिश्र ने विधि-विधान से ध्वज का पूजन कराया, इसके बाद प्रमुख अतिथियों ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सह क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम, सेवा भारती के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश शर्मा, संगठन मंत्री मूलचंद सोनी, क्षेत्र सेवा प्रमुख शिवलहरी, प्रांत कार्यवाहक गेंदालाल, प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र, प्रबंध व्यवस्थापक कृष्ण कुमार, मेघ सिंह सहित प्रबुद्धजनों की मौजूदगी रही।
प्रत्येक पांच वर्ष में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय सेवा संगम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत, उद्योगपति मृदुहरि डालमिया, विसाद मफतलाल समेत देशभर की सेवा संस्थाओं के प्रतिनिधि व सेवा कार्यों से जुडी कई प्रसिद्ध हस्तियां शामिल होंगी। सेवा भारती के की ओर से समाज के पिछडे वर्ग के उत्थान के लिए सवा सौ से अधिक सेवा कार्य समाज-जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में नि:स्वार्थ भाव से चलाए जाते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो