scriptराजस्थान में फिर गरजे शाह, कांग्रेस को बताया नेहरू-गांधी परिवार की प्रा.लि.कम्पनी, प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर बोले ये बात.. | Shah Statement, Congress is Pvt. Ltd. company of Nehru, Gandhi family | Patrika News

राजस्थान में फिर गरजे शाह, कांग्रेस को बताया नेहरू-गांधी परिवार की प्रा.लि.कम्पनी, प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर बोले ये बात..

locationजयपुरPublished: Nov 29, 2018 08:36:37 pm

Submitted by:

rohit sharma

राजस्थान में फिर गरजे शाह, कांग्रेस को बताया नेहरू-गांधी परिवार की प्रा.लि.कम्पनी, प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर बोले ये बात..
 

जयपुर/कोटपूतली।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कोटपूतली में आयोजित सभा में कहा कि कांग्रेस नेहरू-गांधी परिवार की प्रा.लि. कम्पनी है। जबकि BJP आमजन की पार्टी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राहुल बाबा को भारत के नक्शे में कांग्रेस को ढूंढऩे के लिए दूरबीन का सहारा लेना पड़ेगा।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को कोटपूतली में पूतली रोड पर टीवी टावर के सामने भाजपा प्रत्याशी मुकेश गोयल के समर्थन में आयोजित जन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक के बाद एक राज्यों में जीत का परचम लहराया। इन सब में कांग्रेस गई और भाजपा आई। जबकि गुजरात व गोवा में भाजपा फिर से आई है, इसी तरह प्रदेश में भी भाजपा को दोहराना है।
कांग्रेस वाले भाजपा से साढे चार साल के शासन का हिसाब मांगते है, जबकि कांग्रेस ने 60 साल तक शासन किया, उन्होंने कभी हिसाब नहीं दिया। शाह ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 129 योजनाएं शुरू की है।

राठौड़ बोले भाजपा सर्वसमाज के हितों के लिए कार्य करती है

केन्द्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि भाजपा सर्वसमाज के हितों के लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा कि लोगों ने मन बना लिया है कि क्षेत्र की जनता इस बार भाजपा का विधायक चुन कर रहेगी। उन्होंने कहा देश में कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जो नक्सलवादियों को भी क्रांतिकारी बताती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो