scriptशाही राजस्थानी ‘जीमण’ एक जुलाई को लंदन में | Shahi JEEMAN | Patrika News

शाही राजस्थानी ‘जीमण’ एक जुलाई को लंदन में

locationजयपुरPublished: Jun 28, 2018 06:09:37 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

शाही राजस्थानी ‘जीमण’ एक जुलाई को लंदन में1500 से ज्यादा प्रवासी राजस्थानी भारतीय होंगे शामिल

rajasthan association

rajasthan association


जयपुर।
यूनाइटेड किंगडम में रहने वाले प्रवासी राजस्थानी अपनी शाही संस्कृति और विरासत का लुत्फ लंदन में रहते हुए ही उठा सकेंगे। द राजस्थान एसोसिएशन, यूके आगामी 1 जुलाई को लंदन में ‘जीमण-2018Ó का आयोजन करने जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत प्रवासी राजस्थानी भारतीय अपनी समृद्ध और गौरवशाली संस्कृति का जश्न मना सकेंगे। लंदन में इस तरह के पारंपरिक राजस्थानी भोजन के लिए लोग दोस्तों व परिवार सहित राजस्थानी व्यंजनों जैसे दाल, बाटी और चूरमा का आनंद लेते हैं। राजस्थानी समुदाय अपने पारंपरिक नृत्यों के सुंदर प्रदर्शन के क्षणों का भरपूर आनंद इस कार्यक्रम में उठाएगा। गौरतलब है कि ‘जीमणÓ का उद्द्ेश्य राज्य की मजबूत और समृद्ध सांस्कृतिक विरातस को बनाए रखने के साथ ही लोगो ंाके एक साथ लाने, अपने लोगों और समुदाय का नेटवर्क मजबूत करने और यूनाइटेड किंगडम में नए लोगों को आगे बढ़ाने का है।
लगातार बढ़ रही है संख्या
लंदन में ‘जीमणÓ का आयोजन २०१६ में पहली बार किया गया था जिसमें तकरीबन 450 सदस्यों ने भाग लिया था इनकी संख्या २०१७ में बढ़ कर ८०० हो गई। अब एक जुलाई को होने वाले ‘जीमणÓ में १५०० से अधिक लोगों के शिरकत करने की संभावना है। लंदन स्थित प्रवासी राजस्थानियों में ‘जीमणÓ के प्रति बढ़ते आकर्षण से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि द राजस्थान एसोसिएशन और इसकी पूरी टीम इसे सफल बनाने में कितनी मेहनत और लग्न से जुटी हैं। राजस्थानी महिलाएं और बच्चे भी इस आयोजन में बढ़ चढ़ के हिस्सा लेते हैं।
द राजस्थान एसोसिएशन, यूके के बारे में
राजस्थान एसोसिएशन यूके एक संगठन है जिसके माध्यम से राजस्थान, भारत के जन्मे लोग जो अब यूनाइटेड किंगडम में बस गए हैं उन्हें एकजुट कर एक सशक्तमंच स्थापित किया गया है। इसकी स्थापना वर्ष 2016 में लंदन में बस रहे हरेन्द्र सिंह जोधा, श्याम सिंह राठौड़, हनवंत सिंह राजपुरोहित, राजीव डागा, कुलदीप सिंह शेखावत, आदित्य सिंह शक्तावत,अविनाश जांगिड़, नंदलाल जाट, रवि, दिलीप पुंगलिया, ऋषिपाल सिंह सहित कुछ ऐसे ही पचास लोगों के एक समूह ‘भाईपाÓ की ओर से की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो