scriptभाजपा सांसद के खिलाफ कार्यकर्ता लगाने लगे नारे तो हालात काबू करने के लिए करवा दिया भारत माता का जयघोष | shakti kendra sammelan in karauli | Patrika News

भाजपा सांसद के खिलाफ कार्यकर्ता लगाने लगे नारे तो हालात काबू करने के लिए करवा दिया भारत माता का जयघोष

locationजयपुरPublished: Feb 23, 2019 07:29:16 am

Submitted by:

dharmendra singh

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

bjp

सांसद के खिलाफ लगने लगे नारे तो संगठन मंत्री ने भारत माता का जयघोष करा काबू किए हालात

करौली में आयोजित शक्ति केन्द्र सम्मेलन

जयपुर/करौली
करौली में आयोजित शक्ति केन्द्र सम्मेलन में उस समय हास्‍यास्‍पद स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई, जब राष्ट्रीय संगठन मंत्री आरपी सिंह के सामने ही क्षेत्रीय सांसद मनोज राजोरिया के खिलाफ कुछ कार्यकर्ताओं ने नारे लगाने शुरू कर दिए। हालात बिगड़ते देख राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने माइक संभालते हुए कार्यकर्ताओं से लगातार भारत माता की जय के नारे लगवाए और खुद का मोबाइल नम्बर देकर माहौल को बदला।
महागठबंधन पर चुटकी ली
सिंह ने महागठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि जो कांग्रेस से जुड़ा, उसकी लुटिया ही डूब गई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आमजन को समझाएं कि वर्तमान में देश को मजबूर नहीं, मजबूत सरकार की आवश्यकता है।
योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
सिंह ने मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और पांच वर्ष की उपलब्धियां गिनाई। वे बोले कि तरकश में जो तीर दे रहा हूं, उन्हें जनता के बीच 60 दिन इस्तेमाल करें। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिना भ्रष्टाचार के सरकार चली, जबकि पिछली सरकार में आए दिन घोटाले उजागर होते रहे। सिंह ने कहा कि पिछली सरकार में देश में महंगाई चरम पर थी, लेकिन मोदी शासन में पिछले पांच वर्ष में महंगाई कम हुई है।
कांग्रेस पर झूठे वादे करने का आरोप
इस मौके पर पूर्व मंत्री व विधायक कालीचरण सराफ ने कांग्रेस पर झूठे वादे करने का आरोप जड़ा। सराफ ने कहा कि प्रदेश में किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी नहीं हुई, बेरोजगार युवाओं को भत्ता नहीं मिला, इससे किसान और युवा ठगा सा महसूस कर रहा है। इससे पहले करौली-धौलपुर लोकसभा चुनाव प्रभारी मानसिंह गुर्जर, करौली जिलाध्यक्ष हेमेन्द्र वशिष्ठ ने भी विचार व्यक्त करते हुए संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। संचालन जिला महामंत्री तेजसिंह जमालपुर ने किया। सम्मेलन में करौली-धौलपुर सांसद मनोज राजोरिया सहित अन्य मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो