Shani Transit 2020: इन लक्षणों से जानें: आपके लिए शनि शुभ है या अशुभ
सितंबर माह के अंत में शनि की चाल बदल जाएगी। शनि वक्री से मार्गी हो रहे हैं। शनि मकर राशि में 11 मई 2020 से वक्री अवस्था में गोचर कर रहे थे। 29 सितंबर को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर पूरे 142 दिन बाद वे सीधी चाल चलेंगे।

जयपुर. सितंबर माह के अंत में शनि की चाल बदल जाएगी। शनि वक्री से मार्गी हो रहे हैं। शनि मकर राशि में 11 मई 2020 से वक्री अवस्था में गोचर कर रहे थे। 29 सितंबर को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर पूरे 142 दिन बाद वे सीधी चाल चलेंगे।
आमतौर पर शनि का नाम सुनते ही लोग घबराने लगते हैं। कुछ अशुभ होने की आशंका गहराने लगती है लेकिन सच यह है कि शनि सभी के लिए केवल अशुभ ही बल्कि शुभ फलदायी भी होते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि शनि दरअसल न्याय के देवता हैं। अच्छे कर्मों का अच्छा फल देते हैं और बुरे कर्मों का बुरा।
कुछ लक्षणों के आधार पर आप भी जान सकते हैं कि शनि देव आपपर मेहरबान हैं या आपसे नाराज हैं! ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिनकी कुंडली में शनि शुभ स्थिति में होता है उनके नाखून और बाल काफी मजबूत होते हैं। शुभ शनि वाले लोग जो बोलेंगे वह साफ और स्पष्ट होता है। ऐसे लोग न्याय का साथ देते है।
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर के अनुसार जिन लोगों पर शनि का शुभ प्रभाव होता है उन्हें सात्विक और शुद्ध भोजन ही पसंद आता है। ऐसे लोग अक्सर दूसरों की सहायता करते हैं। शनि लोगों को कर्मठ बनाता है। शनि के शुभ होने पर मनुष्य आध्यात्मिक और दार्शनिक विचारों वाला हो जाता है। इतिहास या पौराणिक ग्रंथों को पढ़ने की इच्छा बढ़ जाती है।
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज