scriptshani mantra 40 दिनों तक रोज आधा घंटा जपना होगा यह मंत्र, तब शर्तिया मिल जाएगी शनि प्रकोप से मुक्ति | shani mantras for sadesaati shani dasha saturn dasha | Patrika News

shani mantra 40 दिनों तक रोज आधा घंटा जपना होगा यह मंत्र, तब शर्तिया मिल जाएगी शनि प्रकोप से मुक्ति

locationजयपुरPublished: Oct 10, 2020 08:21:34 am

Submitted by:

deepak deewan

ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि शनि के प्रकोप से बचने के लिए अपने आचार—विचार में बदलाव लाना चाहिए। जीवन में सदाचार अपनाएं और बुरी आदतों को त्याग दें। कर्मठ बनें, बुजुर्गों का सम्मान करें, निम्न वर्ग की यथासंभव सहायता करें। इससे शनि के कष्ट बहुत हद तक खुद ब खुद कम हो जाते हैं।

shani mantras for sadesaati shani dasha saturn dasha

shani mantras for sadesaati shani dasha saturn dasha

जयपुर. नवग्रहों में शनि को न्यायाधीश का दायित्व सौंपा गया है। सूर्य पुत्र शनि क्रूर ग्रह जरूर हैं पर वे सभी के साथ पूरा न्याय करते हैं। शनि दरअसल कर्म फलदाता हैं और सभी को उनके अच्छे कर्मों का अच्छा फल व बुरे कर्मों का बुरा फल देते हैं।
ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि शनि के प्रकोप से बचने के लिए अपने आचार—विचार में बदलाव लाना चाहिए। जीवन में सदाचार अपनाएं और बुरी आदतों को त्याग दें। कर्मठ बनें, बुजुर्गों का सम्मान करें, निम्न वर्ग की यथासंभव सहायता करें। इससे शनि के कष्ट बहुत हद तक खुद ब खुद कम हो जाते हैं।
शनि की महादशा, अंतरदशा, शनि की साढ़े साती अथवा ढैया के दौरान ज्यादातर शनि के दुष्फल प्राप्त होते हैं। कुंडली में शनि की स्थिति कितनी भी अच्छा हो, इस दौरान जातक के जीवन में गंभीर परेशानियां आती ही हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर के अनुसार शनि के बीज मंत्र का जाप करके उनकी कृपा पाई जा सकती है।
ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः — यह शनि का बीज मंत्र है। 40 दिनों में इसके 23 हजार जाप पूर्ण करना चाहिए। इसके लिए रोज करीब आधा घंटे जाप करने होंगे लेकिन इसका असर जरूर नजर आएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो