scriptSharad Purnima 2021 गोविंददेवजी मंदिर में शरदोत्सव, सजाएंगे विशेष खाट | SHARAD PURNIMA 2021 GOVINDDEVJI TEMPLE JAIPUR | Patrika News

Sharad Purnima 2021 गोविंददेवजी मंदिर में शरदोत्सव, सजाएंगे विशेष खाट

locationजयपुरPublished: Oct 18, 2021 09:48:08 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

आश्विन शुक्ल पूर्णिमा पर 20 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। घर और मंदिरों में खीर बनाकर चंद्रमा के प्रकाश में रखा जाएगा। मंदिरों में ठाकुरजी का धवल श्रृंगार किया जाएगा। ठाकुरजी को चांदी के पात्र में खीर का भोग लगाया जाएगा। शहर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर (Govinddevji Temple) शरद पूर्णिमा महोत्सव (Sharadotsav) मनाया जाएगा। सुबह ठाकुर श्रीजी का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा।

Sharad Purnima 2021 गोविंददेवजी मंदिर में शरदोत्सव, सजाएंगे विशेष खाट

Sharad Purnima 2021 गोविंददेवजी मंदिर में शरदोत्सव, सजाएंगे विशेष खाट

Sharad Purnima 2021 गोविंददेवजी मंदिर में शरदोत्सव, सजाएंगे विशेष खाट
— शरद पूर्णिमा 20 अक्टूबर को

जयपुर। आश्विन शुक्ल पूर्णिमा पर 20 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। घर और मंदिरों में खीर बनाकर चंद्रमा के प्रकाश में रखा जाएगा। मंदिरों में ठाकुरजी का धवल श्रृंगार किया जाएगा। ठाकुरजी को चांदी के पात्र में खीर का भोग लगाया जाएगा।
शहर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर (Govinddevji Temple) शरद पूर्णिमा महोत्सव (Sharadotsav) मनाया जाएगा। सुबह ठाकुर श्रीजी का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद सफेद रंग की पोशाक धारण कराई जाएगी। विशेष अलंकार श्रृंगार और फूल श्रृंगार किया जाएगा। शाम 7.15 से 7.30 बजे तक शरदोत्सव की विशेष झांकी दर्शन होंगे। मंदिर प्रवक्ता मानस गोस्वामी ने बताया कि विशेष झांकी में ठाकुर श्रीजी को खीर और खीरसा का भोग लगाया जाएगा। कोविड-19 के कारण खीर प्रसाद इस वर्ष वितरण नहीं किया जाएगा। ठाकुर श्रीजी के समक्ष शरदोत्सव में विशेष खाट सजाई जाएगी। इसमें शतरंज, चौसर की बाजी सजाई जाएगी। वहीं गाय, धूप दान, इत्र दान, पान दान से खाट को सुसज्जित किया जाएगा।
यहां भी होंगे आयोजन

शरद पूर्णिमा पर गलता तीर्थ, अक्षयपात्र, अक्षरधाम, इस्कॉन मंदिर, पुरानी बस्ती स्थित गोपीनाथजी मंदिर, सुभाष चौक स्थित सरस निकुंज, चौड़ा रास्ता के राधा दामोदर, मदन गोपाल, रामगंज बाजार के लाड़लीजी सहित अन्य सभी मंदिरों में शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो