scriptशरद यादव ने राजस्थान में इनके लिए राहुल और सोनिया से मांगा टिकट… | Sharad Yadav to intervene ticket distribution by congress | Patrika News

शरद यादव ने राजस्थान में इनके लिए राहुल और सोनिया से मांगा टिकट…

locationजयपुरPublished: Nov 15, 2018 05:25:42 pm

Submitted by:

Nidhi Mishra

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

Sharad Yadav to intervene ticket distribution by congress

Sharad Yadav to intervene ticket distribution by congress

जयपुर नई/ दिल्ली। दिल्ली में कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक खत्म हो गई है। अब कांग्रेस की पहली सूची कभी जारी हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के एक टिकट के लिए शरद यादव ने सिफारिश की। यादव ने ये सिफारिश राहुल गांधी और सोनिया गांधी से की है। शरद यादव ने अलवर के किशनगढ़बास समेत राज्य में तीन सीट मांगी है। किशनगढ़बास से पूर्व मंत्री जगमाल यादव के पुत्र के लिए टिकट मांगा है।

आपको बता दें कि बीते रविवार बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली और बुधवार को दूसरी सूची जारी कर दी थी। कांग्रेस की पहली सूची की फिलहाल सभी को प्रतीक्षा है। कांग्रेस की 10 जनपथ पर हुई बैठक में सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, अहमद पटेल, कुमारी शैलजा, रामेश्वर डूडी और अविनाश पांडे समेत बड़े नेता मौजूद थे। इस मीटिंग के खत्म होने के बाद अब सभी में प्रत्याशियों के नाम जानने की उत्सुकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो