scriptShardiya Navratri starts with Ghat Sthapana in auspicious time | शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू | Patrika News

शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

locationजयपुरPublished: Oct 15, 2023 10:18:43 pm

Submitted by:

Devendra Singh

शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के दर्शन करने की ललक, जयकारे लगाते भक्त। रविवार को राजधानी के मां दुर्गा के प्रमुख मंदिरों में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। पद्मयोग व चित्रा नक्षत्र में आज आश्विन कृष्ण प्रतिपदा से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हुई।

manasa_mata.jpg
जयपुर. शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के दर्शन करने की ललक, जयकारे लगाते भक्त। रविवार को राजधानी के मां दुर्गा के प्रमुख मंदिरों में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। पद्मयोग व चित्रा नक्षत्र में आज आश्विन कृष्ण प्रतिपदा से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हुई। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में मंदिरों से लेकर घरों में घंटे घड़ियाल बजाकर घटस्थापना की गई। भक्त नौ दिन तक व्रत रखकर साधना में लीन रहेंगे। शहर के श्रीराम व हनुमान मंदिरों मे रामचरित मानस, दुर्गा सप्तशती के पाठ, हवन व अन्य अनुष्ठान शुरू हुए। साथ ही अखंड ज्योत जलाई गई। बाजारों में भी खरीदारी परवान पर रही।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.