scriptलॉरेस विश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य राहुल सांगा का शार्प शूटर गिरफ्तार | Sharp shooter of Rahul Sanga, an active member of the Laurence Vishnoi | Patrika News

लॉरेस विश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य राहुल सांगा का शार्प शूटर गिरफ्तार

locationजयपुरPublished: Aug 03, 2020 10:09:23 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

हरियाणा, दिल्ली में हत्या, लूट, रंगदार में चल रहा था वांछित

लॉरेस विश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य राहुल सांगा का शार्प शूटर गिरफ्तार

लॉरेस विश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य राहुल सांगा का शार्प शूटर गिरफ्तार

करणी विहार थाना पुलिस ने हरियाणा, दिल्ली में हत्या, लूट, रंगदार में चल रहा था वांछित और लॉरेस विश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य राहुल सांगा के शार्प शूटर को गिरफ्तार कर लिया। वह वारदात करने फिराक में जयपुर आया था। वह अपने मकसद में सफल हो पाता, इससे पहले पुलिस ने उसे धर दबोचा।
एडिशनल कमिश्नर अजय पाल लाम्बा ने बताया कि शहर में बढ़ती वारदातों को रोकने के लिए एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह थानाधिकारी पन्नालाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। टीम को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद भिवानी हरियाणा निवासी आशीष सोरान उर्फ बच्ची (19) पुत्र बलवीर सिंह जाट को गिरफ्तार कर लिया।
शार्प शूटर है आरोपी-
पुलिस ने बताया कि आरोपी लॉरेन्स विश्नोई गैंग के सक्रिय अपराधी राहुल सांगा के निर्देशन में गंभीर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में माहिर और शार्प शूटर हैं। मात्र 7 महीने में गभीर प्रवृति की आधा दर्जन वारदातों को अंजाम दे चुका हैं। और घटना करने के बाद आईटी का पूरा प्रयोग करते हुए फरार हो जाते हैं। गिरफ्तार आरोपी आशीष को काफी समय से हरियाणा, दिल्ली और पंजाब की पुलिस तलाश कर रही थी।
अब तक कर चुका है वारदात
1 अक्टूबर 2019- दिल्ली से इरटिका गाड़ी टैक्सी की थी, जिसको हिसार जाते वक्त रास्ते में रोहतक बाईपास के पास चालक के हाथ पैर बाधकर पटक कर गाड़ी लूट ली थी। वारदात में राहुल, बाक्सर, मजिल राठी भी थे।
2 नवंबर 2019- ग्राम बदानी झंझर में नरेश सेठी के प्रतिद्धन्द्धी का मर्डर किया। वारदात में कपिल, राहुल, भोला, मंजित राठी, गगन बाक्सर, कोटिया शामिल थे। इसमें कपिल व कोटिया पकड़े गए जो अभी जेल में हैं।
3 दिसंबर 2019- नरेश सेठी जो जेल में सजा काट रहा था। को जेल से अस्पताल ले जाते समय पुलिस कस्टडी से फरार करवाया था। इसमें फायरिंग भी करनी पड़ी थी।
4 जून 2020, सुमन सेठी कॉलोनी झझर में राहुल के इशारे पर व्यापारी के घर पर फायरिंग की थी।
5 जून 2020- भिवानी में अनुज स्पेयर पार्टस के दुकान मालिक का मर्र किया था, जिसमें फायरिंग भी की थी।
6 जून, जुलाई – फरीदाबाद में मर्डर किया था, जिसमें राहुल की मुखबिर करके पकड़वाने वाले व्यक्ति का मर्डर किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो