scriptजयपुर में तनाव और दहशत : टीनशैड की छत पर बिल्ली कूदी, पथराव की फैली अफवाह, पुलिस की हुई मशक्कत | Shashtri nagar minor rape case : rumor stress and panic jaipur police | Patrika News

जयपुर में तनाव और दहशत : टीनशैड की छत पर बिल्ली कूदी, पथराव की फैली अफवाह, पुलिस की हुई मशक्कत

locationजयपुरPublished: Jul 04, 2019 07:26:34 pm

Minor Girl Rape in Shastri Nagar Jaipur : चार दिन बाद भी डर का माहौल
 
 

jaipur

जयपुर में तनाव और दहशत : टीनशैड की छत पर बिल्ली कूदी, पथराव की फैली अफवाह, पुलिस की हुई मशक्कत

जयपुर। शहर के शास्त्री नगर में एक के बाद एक बच्चियों से रेप ( minor rape in jaipur ) की वारदातें सामने आने के बाद तनाव व्याप्त है। इन वारदातों को लेकर हुए उग्र प्रदर्शन के चलते सोमवार और मंगलवार को कई जगह पथराव और गाड़ियों के शीशे तोड़ने की घटना हुई। इसके चलते क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है। इसके चलते कुछ शरारती तत्व बार—बार अफवाह ( rumor ) फैलाने से भी नहीं चूक रहे हैं। इसी दहशत के माहौल के चलते बुधवार रात जब एक घर की टीन शैड पर बिल्ली कूदी तो लोगों ने पथराव की आशंका के चलते हंगामा खड़ा कर दिया। इंटरनेट बंद होने के बाद भी लोगों ने एक दूसरे को फोन करके अफवाह फैला दी। जिसके चलते पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि बाद में पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया।
एडिशनल कमिश्नर अजयपाल लांबा ने बताया कि नाहरगढ़ पहाड़ी के नीचे एक टीन शैड के घर की छत पर बिल्ली कूद गई। घर में सो रहे लोगों ने पथराव होने की आशंका पर हंगामा कर दिया। सूचना पर तुरन्त पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां ऐसी कोई बात नहीं थी। यह बात महज अफवाह बनकर फैल गई। जबकि टीन शैड पर कोई पत्थर नहीं था। बाद में उधर बिल्ली नजर आई, तब राहत की सांस ली। लोगों को समझाया कि इसी तरफ अफवाह पर ध्यान नहीं दें।
नहीं किया खुलासा
उधर पुलिस ने बलात्कार के आरोप में एक संदिग्ध को बुधवार को पकड़ा था। 24 घंटे बाद भी पुलिस ने अभी तक मामले का खुलासा नहीं किया है। आरोपी को पकड़ने की सूचना के बाद पुलिस ने पुलिस कमिश्नर ( Police Commissioner ) आनन्द श्रीवास्तव ( Anand Srivastava ) से बुधवार रात 9 बजे प्रेस कांफ्रेंस रखी गई थी। लेकिन बाद में उसे गुरुवार तक के लिए टाल दिया गया। गुरुवार शाम तक भी पुलिस प्रेस कांफ्रेंस नहीं कर पाई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो