scriptशास्त्री नगर सीरीयल रेप केस:अब सुरक्षित रहेंगी मासूम और महिलाएं, सिपाही स्क्वाड हरदम करेगी मदद | Shashtrinagar rape case: soldier squad protect girls jaipur rajasthan | Patrika News

शास्त्री नगर सीरीयल रेप केस:अब सुरक्षित रहेंगी मासूम और महिलाएं, सिपाही स्क्वाड हरदम करेगी मदद

locationजयपुरPublished: Jul 09, 2019 05:23:32 pm

Submitted by:

Deepshikha Vashista

Jaipur News in Hindi : सड़क पर बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा और मदद के लिए अब चौबीसों घंटे तैनात होगी सिपाही स्क्वाड ( Soldier Squad protect girls and women)
 

Rape crime

शास्त्री नगर सीरीयल रेप केस:अब सुरक्षित रहेंगी मासूम और महिलाएं, सिपाही स्क्वाड हरदम करेगी मदद

जयपुर. शास्त्री नगर में एक के बाद एक मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाओं को देखते हुए जयपुर में प्रशासन ने महिला सुरक्षा के ठोस कदम उठाया है। आगे से जीवाणु जैसा कोई सीरीयल रेपिस्ट किसी मासूस की जिंदगी बर्बाद न कर सके इसके लिए अब पुख्ता इंतेजाम होंगे। सिपाही स्क्वाड ( Soldier Squad ) बलात्कार की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाएगी। शहर की सड़क पर बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए अब हर समय मददगार सिपाही स्क्वाड गश्त ( Soldier Squad protect girls and women ) करेगी। आपात स्थिति में स्क्वाड टीम तुरंत पुलिस को सूचित भी करेगी। शहर में इसमें लगभग 2000 केडेट को जोडऩे की योजना है।
गौरतलब है कि शास्त्रीनगर में एक के बाद एक तीन मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार ( ShashtriNagar Mnior Rape Case ) की घटनाएं हुई। सात वर्षीय बच्ची के साथ रेप की घटना के बाद लोगों आक्रोशित हो गए। जिससे जयपुर में तनाव की स्थिती रही। हालात ये हो गए थे कि लोगों ने डर की वजह से अपनी बेटियों को अकेले स्कूल भेजना बंद कर दिया। परिजन अपनी बच्चियों को स्कूल छोड़ने और लेने जाते। ऐेसे में शहर में हो रही ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने, बच्चियों और महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए प्रसाशन ने सिपाही स्क्वाड तैनात किए हैं।

चेन स्नेचरों, मॉब लिंचिंग पर भी रहेगी नजर

शहर में ये स्क्वाड सादा कपड़ों में तैनात रहेगी। स्क्वाड बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा के साथ साथ अन्य अपराधों जैसे चेन स्नेचरों और मॉब लिंचिंग मामलों पर भी नजर रखेगी। शहर में अगर ऐसी कोई घटना होती है तो मौके पर ही अचानक धर-पकड़ कर सकेगी।
Soldier Squad
सभी धर्मों के लोगों को जोड़ा जाएगा

इस Soldier Squad टीम में सभी धर्मों के लोगों को जोड़ा जाएगा। यह मददगार सिपाही दल राष्ट्रीय एकता, साम्प्रदायिक सौहार्द सहित समाज सेवा ( Social Work ) का कार्य भी करेगा। स्टेशनों पर लंगर, हॉस्पिटल में फल व खाद्य सामग्री वितरण, शहर में स्वच्छता, महिलाओं-बच्चियों में सुरक्षा जागरूकता जैसे अभियान चलाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो