script

लॉकडाउन में मदद के लिए आगे आईं भारतीय महिल खिलाड़ी, सानिया, मिातली, मैरीकॉम ने की आर्थिक मदद

locationजयपुरPublished: Mar 31, 2020 09:37:59 pm

Submitted by:

Deepshikha Vashista

Corona warriors : lock down में जरूररतमंद लोगों की मदद के लिए महिला खिलाड़ी भी अपना कर्तव्य पूरा करने में पीछे नहीं

सानिया मिर्जा को क्यों आया गुस्सा?

सानिया मिर्जा को क्यों आया गुस्सा?

जयपुर। कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश में जारी लॉकडाउन से एक बड़ी आबादी प्रभावित हो रही है। ऐसे जरूररतमंद लोगों की मदद के लिए महिला खिलाड़ी भी अपना कर्तव्य पूरा करने में पीछे नहीं हैं। इस कड़ी में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, मुक्केबाज मैरी कॉम, क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज दीप्ति शर्मा सहित अन्य खिलाड़ी आर्थिक सहायता के लिए आगे आई हैं।
जरूरतमंदों की मदद को सानिया ने जुटाए 1.25 करोड़ रुपए

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में 1.25 करोड़ रुपए की मदद देने के लिए कहा है। सानिया पिछले कई दिनों से जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए फंड जुटा रही थीं। उनका मानना है कि जुटाई गई इस राशि से 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान इससे करीब एक लाख लोगों को मदद मिलेगी। सानिया का कहना है कि पूरा विश्व इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हम इस इंतजार में घर बैठे हुए हैं कि सबकुछ फिर से ठीक हो जाएगा। लेकिन यहां पर हजारों लोग हैं, जो ऐसे किस्मत वाले नहीं हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम जरूरदमंदों की मदद करें।
टीम के साथ कर रही काम

राशि जुटाने के लिए सानिया एक टीम के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘जरूरतमंद लोगों को कुछ सहायता प्रदान करने के लिए हमने पिछले सप्ताह एक टीम के रूप में प्रयास किया। हमने हजारों परिवारों को भोजन प्रदान किया और एक सप्ताह में 1.25 करोड़ रुपए जुटाए। सानिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ‘सफा’ संगठन का समर्थन कर लोगों से इस मुश्किल समय में दैनिक मजदूरों की मदद करने का आह्वान करते हुए नजर आ रही हैं।।
mary_kom
मैरी कॉम ने दिया 1 करोड़ की सांसद निधि और एक माह का वेतन

भारतीय महिला मुक्केबाज और राज्यसभा सांसद एम सी मैरीकॉम ने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के लिए सहायता राशि दी है। मैरी ने अपने सांसद निधि से 1 करोड़ रुपए दान करने की घोषणा की है। मैरी ने अपने सोशल मीडिया आकाउंट के जरिए स्थानीय क्षेत्र विकास स्कीम फंड में से एक करोड़ रुपद देने जानकारी दी। इतना ही नहीं मैरी कॉम ने अपने एक महीने की सैलरी को भी कोरोना की जंग में सरकार को दान करने का फैसला लिया है।
mitali raj
मिताली राज ने की 10 लाख रुपए की मदद

लॉक डाउन में लोगों की मदद के लिए भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज भी आगे आ आई हैं। उन्होंने 10 लाख रुपए की मदद का देने को कहा है। मिताली ने 5 लाख रुपए केंद्र सरकार को और 5 लाख रुपए तेंलगाना सरकार को देने की घोषणा की है। मिताली की तरफ से दी जा रही राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में और और तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराई जाएगी। मिताली ने टिवटर पर कहा, “हमें साथ मिलकर इस आपदा से अपने देश को बाहर निकालना होगा।
दीप्ति शर्मा भी मदद को आगे आईं

भारतीय महिला टीम की तरफ से मिताली के अलावा अन्य खिलाड़ियों ने भी मदद का ऐलान किया है। भारतीय टीम में दाएं हाथ की गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने भी पश्चिम बंगाल आपातकालीन राहत कोष में 50 हजार रुपए दान किए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष और उत्तर प्रदेश राहत कोष में भी अलग से दान दिया है। इसके अलाावा पूर्व भारतीय खिलाड़ी और बंगाल अंडर-19 क्रिकेट टीम की कोच प्रियांका रॉय ने भी मदद की है।

ट्रेंडिंग वीडियो