scriptजयपुर पहुंचे शिवराज, बोले- ‘BJP सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं, हमारा अभियान देश बनाना’ | Shivraj Singh Chouhan in Jaipur, will take BJP meeting | Patrika News

जयपुर पहुंचे शिवराज, बोले- ‘BJP सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं, हमारा अभियान देश बनाना’

locationजयपुरPublished: Aug 19, 2019 11:45:43 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

भाजपा सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार सुबह जयपुर पहुंचे। वे यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सदस्यता अभियान प्रगति की समीक्षा करने आये हैं।

shivraj singh in jaipur
जयपुर।

भाजपा सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार सुबह जयपुर पहुंचे। वे यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सदस्यता अभियान प्रगति की समीक्षा करने आये हैं। इसके अलावा भी उनके पार्टी के कई कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम है।
जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान की आगवानी भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता सतीश पूनिया ने की। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहनलाल गुप्ता, कालीचरण सराफ और सुमन शर्मा भी मौजूद रहे।
ये बोले शिवराज
जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत की। उन्होंने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी केवल सरकार बनाने के लिए नहीं है, हमारा अभियान देश बनाना है। देश बनाने के इस अभियान से हम देश की जनता को जोड़ रहे हैं।’ चौहान दोपहर बाद आधिकारिक प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से मुखातिब होंगें।
एयरपोर्ट पर जमकर हुई नारेबाजी
शिवराज सिंह के जयपुर एयरपोर्ट पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने पार्टी और शिवराज समर्थित नारे लगाए। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर इस नारेबाजी से गुंजायमान हो गया।
कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित
बीजेपी सदस्यता अभियान के तहत शिवराज सिंह ने गौतमबुद्ध नगर स्थित हरिजन बस्ती में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सम्बोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, ”देश को आगे सिर्फ भाजपा बढ़ा सकती है। देश के 130 करोड़ लोग एक साथ चलेंगे तो देश और तेजी से आगे बढ़ेगा। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र को साथ लेकर हम सब चल रहे हैं।”
शिवराज ने जयपुर में 400 से अधिक नागरिकों को बीजेपी के सदस्यता अभियान के अंतर्गत भाजपा की सदस्यता दिलाकर राष्ट्र के नवनिर्माण में जुटने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा, ”बीजेपी का सदस्यता अभियान देश बनाने का अभियान है। इससे जुड़कर देश बनाएं। कांग्रेस में दम नहीं बचा है। इस पार्टी के पास कोई पर्मानेंट अध्यक्ष तक नहीं है। कांग्रेस राजस्थान में लोकसभा की 26 में से 25 सीटें हार गई है।”
shivraj singh chauhan
जम्मू-कश्मीर मसले का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा, ”भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर सशक्त हो रहा है। भारत का गौरव बढ़ रहा है। पाकिस्तान दहशत में है। भारत अब कश्मीर पर नहीं, पाकिस्तान से केवल PoK पर बात करेगा।”

ये है दिन भर का कार्यक्रम
शिवराज सिंह चौहान का सोमवार को दिनभर व्यस्त शेड्यूल है। तय कार्यक्रम के मुताबिक़

– सुबह 10:10 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर स्वागत
– सुबह 10:20 बजे टोंक रोड स्थित गौतम बुद्ध नगर में ‘बूथ सदस्यता कार्यक्रम
– सुबह 11:10 बजे सांगानेर स्थित एक रेस्टोरेंट में ‘कामगार सदस्यता कार्यक्रम’
– दोपहर 12:15 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा
– दोपहर एक बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता
– दोपहर 2:30 बजे जेईसीआरसी कॉलेज में प्रबुद्धजन प्राध्यापक मिलन कार्यक्रम
– शाम 4 बजे नारायण सिंह सर्किल स्थित तोतुका भवन में नव सदस्य सम्मेलन कार्यक्रम
– रात्रि विश्राम जयपुर में ही होगा, 20 अगस्त को करेंगे प्रस्थान
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो